HTML tutorial
होम / Bhavya Bishnoi : कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई जल्द आईएएस परी बिश्नोई के साथ परिण सूत्र में बंधेंगे

Bhavya Bishnoi : कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई जल्द आईएएस परी बिश्नोई के साथ परिण सूत्र में बंधेंगे

• LAST UPDATED : March 22, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Bhavya Bishnoi) : हरियाणा के हिसार के आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और जल्द ही आईएएस परी बिश्नोई के साथ शादी करेंगे। जी हां, आज दोनों का रिश्ता तय हो गया है और मई में सगाई होगी। इस बात की जानकारी भाजपा वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने दी और अपने दोनों बेटों की सगाई की बात स्वीकारी।

कुलदीप का सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड

कुलदीप बिश्नेनोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर कहा कि आज पहला नवरात्रा है और शुभ समय है 10.15 बजे का। हमने अपने बड़े बेटे भव्य का रिश्ता आईएएस परी बिश्नोई से तय किया है। भव्य एवं परी और चैतन्य एवं सृष्टि की शादी इस वर्ष के अंत में की जाएगी। सभी मन से प्रार्थना करें-उसके दोनों बेटे और बेटियां खुश रहें।

यह भी पढ़ें : Mata Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रों पर देश-विदेश से लाए फूलों से सजा मां का दरबार

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox