होम / Bhiwani Big Crime : युवक की हत्या कर पिता के भी काट डाले हाथ

Bhiwani Big Crime : युवक की हत्या कर पिता के भी काट डाले हाथ

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Bhiwani Big Crime, चंडीगढ़ : प्रदेश के जिला भिवानी में एक बड़ी आपराधिक घटना की सूचना सामने आई है। यहां बापोड़ा गांव में शुक्रवार देर रात को घर में घुसकर पड़ोस के ही दर्जनभर लोगों ने एक युवक पर हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने खून से लथपथ युवक को काफी दूर तक घसीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके पिता के हाथ तक काट डाले। फिलहाल पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव बापोड़ा निवासी गोपीराम (50) के छोटा बेटा लाला ने पड़ोस की ही एक लड़की को भगाकर उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इसी कारण लड़की के परिजन लड़का वर्ग से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में आरोपी शुक्रवार देर रात हथियारों से लेस होकर गोपीराम के घर पहुंचे और आते ही सभी दरवाजे तोड़ डाले। आरोपियों ने परिजनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया वहीं पिता गोपीराम के भी दोनों हाथ काट दिए। वहीं उसके बड़े बेटे सोमबीर को भी अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल दोनों रोहतक पीजीआई रेफर कर दिए गए हैं।

गांव में दहशत का माहौल

उक्ट घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल साफ देखा जा सकता है। शुक्रवार देर रात ही सदर पुलिस टीम गांव में पहुंच गई थी। माहौल को देखते हुए शनिवार भी पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल सदर पुलिस रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ घायल के बयान दर्ज कर इस संंबंध में कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : Rohtak Jat College Akhara Massacre : छह हत्याओं के दोषी कोच को फांसी की सजा

यह भी पढ़ें : Sonipat Accident : हादसे में 2 छात्राओं की मौत, एक गंभीर घायल

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections: बृजेन्द्र सिंह ने किया बड़ा दावा, अब कांग्रेस ने कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने की संभावनाओं पर तोड़ी चुप्पी
Haryana Assembly Elections: देवेंद्र कादियान का प्रचार करने का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने का लगाया आरोप
Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?
Punjab Haryana High Court: पुलिस के एसपी से लेकर थाना स्टाफ पर कार्रवाई की तलवार, सरकारी वकील से हुआ विवाद
Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम
Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन
Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके से आरोपी हुए फरार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox