होम / Bhiwani: 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने फहराया झंडा !

Bhiwani: 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने फहराया झंडा !

• LAST UPDATED : August 15, 2021

भिवानी

भिवानी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर  भीम स्टेडियम में विधानसभा डिप्टी  स्पीकर रणबीर गंगवा ने झंडा फहराया है। भिवानी मे 15 अगस्त पर भीम स्टेडियम में आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने तिरंगा झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने देश भक्ति, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दी जिसका उपस्थित दर्शकों ने आनंद उठाया।

इस मौके पर विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने स्वतंत्रता दिवस पर भिवानी के भीम स्टेडियम में जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होनें कहा कि कोविड के कठिन दौर से हम आज बाहर निकलकर स्वतंत्रता दिवस मना पा रहे हैं। यह हमारे संयम का ही परिचय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के वीर सैनिकों की बदौलत आज हम देशभर में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मना रहे हैं। हमें अपने शहीदों व सैनिकों की कुर्बानियों को सदा याद रखते हुए इन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हर दसवां जवान हरियाणा का है और यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से  चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ओलंपिक खेलों में भी पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य है। फसल बीमा योजना, कृषि बीमा  योजनाएं हरियाणा राज्य में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। उन्होनें कहा कि हरियाणा प्रदेश में नौकरियों में ठेका प्रथा को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने हरियाणा कुशल रोजगार निगम बना कर नौकरियां देने की व्यवस्था की है जो रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही हरियाणा प्रदेश नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। वर्ष 2025 तक नई शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से राज्य में लागू कर दिया जाएगा। इस नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने व उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox