Abhay’s Taunt On Congress And BJP : भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस में भाजपा का एजेंट है : अभय चौटाला

78
Abhay's Taunt On Congress And BJP
Abhay's Taunt On Congress And BJP
India News (इंडिया न्यूज), Abhay’s Taunt On Congress And BJP : इनेलो के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्ताओं ने इस हवन में आहुतियां डालीं। कार्यालय के उदघाटन के बाद मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार किसानों को परेशान कर रही है। पिछले दिनों उन्होंने सिरसा सहित कई मंडियों का दौरा किया।

Abhay’s Taunt On Congress And BJP : गेहूं में नमी बताकर अभी तक खरीद नहीं की गई

मंडियों में किसानों की गेहूं खरीदी नहीं जा रही। किसानों ने बताया कि तीन-तीन चार-चार दिन से गेहूं की फसल लेकर आए हुए है लेकिन गेहूं में नमी बताकर अभी तक खरीद नहीं की गई है और मजबूरन उन्हें सस्ते दामों में गेहूं बेचने पड़ा है। अबकी बार किसान, कमेरा, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग समेत सभी लोग भाजपा सरकार को चुनाव में सबक सीखाएंगे। उन्होंने कहा कि वे एक मई को नामांकन भरेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे नामांकन भरवाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

भाजपा के साथ अगर किसी पार्टी की लड़ाई है तो इनेलो की

उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूंजीपतियों के खिलाफ किसान व कमेरे वर्ग का है। उनके सामने चुनाव लड़ रहे दोनों नेता बड़े उद्योगपति हैं। वे अपना राजनीतिक दांव लगाना चाहते हैं। मतदाता खेती से जुड़े लोग कांग्रेस के भ्रामक प्रचार में नहीं आएगा। कांग्रेस के पास उम्मीदवार तो था नहीं, अब केवल प्रचार बच गया है। आम आदमी पार्टी ने किराये भाड़े के लोग लाए हुए हैं, जो प्रचार कर रहे हैं। इससे भाजपा को फायदा मिलेगा। भाजपा के साथ अगर किसी पार्टी की लड़ाई है तो इनेलो की है। साढ़े चार साल से लगातार लोगों की आवाज उठाई है। वैसे तो पीछे दस साल से जब से भाजपा सरकार बनी है, विपक्ष का नेता रहते हुए भी सरकार की नाकामियों को उठाया।

नवीन जिंदल गेहूं की बोरी उठाकर नौटंकी करते हैं

खासकर एसवाईएल को लेकर बड़ा आंदोलन किया। इसके बाद अब भी लगातार भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। जो कांग्रेसी इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि इनेलो भाजपा की सहयोगी है, वे भाजपा के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि करनाल की सीट पर कांग्रेस कमजेार उम्मीदवार लाएगी। भाजपा व कांग्रेस नूरा कुश्ती करते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस में भाजपा का एजेंट है। मतदाता को यह समझना होगा कि सही मायने में भाजपा को कौन मदद पहुंचा रहा है। नवीन जिंदल गेहूं की बोरी उठाकर नौटंकी करते हैं। बोरी उठाने से किसान का बेटा नहीं बन जाता। किसान वह है, जो खेत में बुआई करवाई हो, जिसने सर्दी व गर्मी की परवाह नहीं की।

नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता एक घंटे तक खेत में खड़ा नहीं हो पाएंगे

अभय चौटाला ने कहा कि नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता एक घंटे तक खेत में खड़ा नहीं हो पाएंगे। ये किसान के बच्चे नहीं हैं। ये विदेशों में रहने वाले लोग हैं। महीने में 20 दिन विदेश में रहते हैं। लग्जरी गाडिय़ों में रहते हैं। इन्हें क्या पता, खेती क्या है। इनेलो द्वारा गांव दर गांव व शहरों में भी लोगों से संपर्क कर वोट की अपील की जा रही है। इनेलो 36 जात की पार्टी है। किसी एक जात की पार्टी नहीं है। इनेलो ने हमेशा कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। हुड्डा कांग्रेस को अपने कब्जे में बताता है, बाकि हुड्डा का विरोध करते हैं। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। इनेलो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। दुष्यंत पर कार्रवाई को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि यह जांच इनेलो की सरकार आने पर करवाई जाएगी। भाजपा के साथ दुष्यंत ने मिलकर घोटाला किया है।