होम / Bhupinder Singh Hooda : … तो मैं राजनीति करना ही छोड़ दूंगा : भूपेंद्र हुड्‌डा

Bhupinder Singh Hooda : … तो मैं राजनीति करना ही छोड़ दूंगा : भूपेंद्र हुड्‌डा

• LAST UPDATED : October 4, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : हरियाणा चुनाव का प्रचार थम गया है, लेकिन सियासी बाण जारी हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा पर कडे़ तंज कसे। उन्होंने कहा कि राबर्ट वाड्रा के बारे में भाजपा झूठा प्रचार कर रही है कि मैंने उनको जमीन दे दी। मैंने एक इंच भी सरकारी जमीन वाड्रा को नहीं दी। ये भाजपाई मन घड़ंत बयानबाजी कर रही है। मेरी भाजपा को पुन: चुनौती है कि अगर वे जमीन देने का सबूत दिखा दें तो मैं राजनीति से ही सन्यास ले लूंगा।

Bhupinder Singh Hooda : भाजपा ने पूरे प्रदेश में लाठियों और गोलियों की सरकार चलाई

इसके अलावा हुड्डा ने यह भी कहा कि 10 वर्ष तक भाजपा की इस सरकार ने यहां पूरे प्रदेश में लाठियों और गोलियों की सरकार चलाई। उन्होंने बताया कि इन 10 वर्षों में रिकॉर्ड  78 लोगों की पुलिस की गोलियों ने जान ले ली है। मालूम रहे कि पंचकूला में डेरा प्रकरण के दौरान ही 40 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा दलित थे।

कोर्ट के आदेशों का जवाब भी नहीं दे पाई भाजपा

भाजपा ने हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ चलते हुए पंचकूला में लोगों को एकत्रित होने दिया। खुद हाईकोर्ट ने 40 लोगों की पुलिस फायरिंग में मौत पर सवाल उठाए, लेकिन भाजपा किसी का जवाब नहीं दे पाई। भाजपा किसानों को 140 करोड़ रुपये दे रही थी लेकिन हमारी सरकार ने किसानों को 640 करोड़ मुआवजा दिया। हमारी सरकार ने तो किसानों को रातों-रात करोड़पति बना दिया था था।

Assembly Elections : हम भी हैं जोश में…; इस उम्र की सगी बहनें भी लोकतंत्र के इस पर्व में करेंगी भागीदारी

Haryana Election 2024: ECI ने हरियाणा चुनाव को लेकर की गाइडलाइन जारी, जानें किन बातों की मनाही

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox