Big Accident In Andhra Pradesh बस 25 फिट नीचे नहर में गिरी, 9 की मौत

इंडिया न्यूज, गोदावरी।
Big Accident In Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक बस के नहर में गिर जाने से हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं 5 अन्य लोग घायल हैं। जानकारी सामने आई है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल मरने वालों में पांच महिलाएं और बस चालक भी शामिल है।

बस में थे 35 यात्री सवार (Big Accident In Andhra Pradesh)

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अश्वरापेट से जंगारेड्डीगुडेम जा रही आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस बुधवार की सुबह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी। बस पुल की रेलिंग से टकराकर 25 फीट नीचे गिरी। बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। बस के पलट जाने से लोग फंस गए। हादसे में मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई।

सीएम ने किया मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का ऐलान (Big Accident In Andhra Pradesh)

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया और तुरंत इस मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Also Read: Group Captain Varun Singh Death आखिर जिंदगी की जंग हार गए कैप्टन वरुण

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

9 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

1 hour ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago