Big Accident in Prayagraj : तेज बारिश में छज्जा गिरा, कई लोग दबे, 4 की मौत

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh News : यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में आज एक बड़ा हादसा होने का समाचार सामने आया है। बता दें कि हटिया पुलिस चौकी के पास जर्जर मकान का छज्जा तेज बारिश के दौरान गिर गया जिस कारण इसके नीचे खड़े कई लोग मलबे में दब गए।

काफी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है।

सीएम ने जताया शोक

वहीं जैसे ही हादसे की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi Adityanath) को मिली तो उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने के भी आदेश दिए।

जर्जर अवस्था में था मकान

जानकारी सामने आई है कि यह मकान काफी ज्यादा पुराना था। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए ही कई लोग इस जर्जर मकान के छज्जे के नीचे खड़े थे कि इसी दौराल छज्जे का मलबा भरभराकर लोगों के ऊपर जा गिरा जिस कारण कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Anantnag Encounter : सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

यह भी पढ़ें : Kejriwal and Bhagwant Mann Hisar Visit Tomorrow : सोनाली फोगाट के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

15 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

26 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

30 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

31 mins ago