इंडिया न्यूज, शिमला।
शिमला सड़क हादसा न्यूज: शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के तहत छुपाड़ी गांव के समीप बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले जुब्बल तहसील के भोलाड़ गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान कुलदीप (नीटू), आशीष, त्रिलोक और देविंद्र के रूप में हुई है। इस दुखद हादसे के बाद भोलाड़ गांव में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग रोहड़ू के समोली गांव में एक शादी समारोह में गए थे। बीती रात ये चारों शादी समारोह से वापस अपने घर भोलाड़ जा रहे थे। इस बीच छुपाड़ी गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को खाई से निकाला और रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की…
Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : इंडोनेशिया में गए युवकों को वहां…
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…
नशे के कारण प्रदेश में हजारों युवाओं को जान गंवानी पड़ रही 19 नगर पार्षदों…
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…