Big action of Haryana Police करनाल में दो ड्रग तस्करों की 5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति फ्रीज

Big action of Haryana Police

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Big action of Haryana Police हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने ड्रग के अवैध कारोबार में संलिप्त दो नशा तस्करों सहित उनके परिजनों की 5.08 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। नशे के सौदागरों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के माध्यम से यह संपत्ति अर्जित की गई थी। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कम्पीटेंट अथॉरिटी, नई दिल्ली द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत जिला करनाल निवासी आरोपी साहब सिंह (sahib singh) और सुरिंदर (Surinder) की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज करने संबंधी आदेश पारित किया गया। पुलिस ने कम्पीटेंट अथॉरिटी से दोनों तस्कारों की 7.72 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज करने का अनुरोध किया था। अथॉरिटी द्वारा दोनों आरोपियों की कुल संपत्ति में से 5,08,55,113 रुपए की चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने के आदेशों की पुष्टि की गई है। आदेश में आरोपी सुरेंद्र की 2,12,24,113 रुपए की चल और अचल संपत्ति और अन्य आरोपी साहब सिंह की 2,96,31,000 रुपए की संपत्ति शामिल है।

आरोपी नहीं बेच पाएंगे किसी को अब अपनी संपत्ति

आदेशों के अनुसार, अब दोनों आरोपी तस्कर अपनी संपत्ति किसी को नहीं बेच पाएंगे और न ही किसी को हस्तांतरित या उपहार में दे सकते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पहले मामले में चैगामा गांव निवासी साहब सिंह को 2009 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी को 360 किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया गया था और न्यायालय द्वारा इस मामले में आरोपी को 10 साल कैद व एक लाख रुपए का जुर्माने का दंड दिया गया था। बाद में 2016 में 3.5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कोर्ट से 15 साल की सजा और 1.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। तीसरे मामले में उसके बेटे गुरजंत सिंह को जनवरी 2022 में 3 किलो अफीम और एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था। दूसरे आरोपी सुरेन्द्र सिंह को 2006 में 4051 किलोग्राम चूरा पोस्त की तस्करी करता हुए काबू किया गया था। इस मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी को 12 साल कैद की सजा व 1.5 लाख रुपए जुर्माना का दंड दिया गया था। वर्ष 2021 में आरोपी को 130 किलोग्राम चूरा पोस्त व एक गाड़ी सहित काबू किया गया था।

Also Read: Panipat Court Big Decision बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के 2 दोषियों को फांसी

Also Read: Corona Update 19 February 2022 थम रही तीसरी लहर, राहत के आसार

Also Read: Ahmedabad Serial Blast 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्रकैद

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की…

46 mins ago

Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ

हुड्डा बोले- कांग्रेस की सरकार बनाओ फिर यहां विकास की झड़ी लगा देंगे India News…

49 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने..., CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर…

1 hour ago

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Vinesh : महिला पहलवान एवं कांग्रेस प्रत्याशी…

2 hours ago

Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद

Haryana Election 2024: 'हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे...', चुनाव से पहले एक्शन मोड में…

2 hours ago