होम / Neena-Satpal Rathi Joins Congress : भाजपा को बड़ा झटका, BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

Neena-Satpal Rathi Joins Congress : भाजपा को बड़ा झटका, BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

BY: • LAST UPDATED : September 23, 2024

संबंधित खबरें

  • भूपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में दोनों ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जल्द पहुंचेंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Neena-Satpal Rathi Joins Congress : रोहतक स्थित भूपेंद्र हुड्डा के निवास स्थान पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरगढ़ से नीना राठी और उनके पति भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने भाजपा को उस समय बड़ा झटका दिया जब दोनों ने भूपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की।

Neena-Satpal Rathi Joins Congress : हुड्डा का सैलजा से कोई मन-मुटाव नहीं

कुमारी सैलजा द्वारा आज अपने समर्थकों की बैठक बुलाई जाने पर पीसी के दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री है और वह कांग्रेस के लिए काम कर रही है। उनसे किसी भी तरह का कोई मन-मुटाव नहीं है। हुड्डा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचेंगे।

प्रदेश में आज कांग्रेस का माहौल

साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का माहौल है और आने वाली सरकार कांग्रेस की बनेगी। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में नशे और नशे का काम करने वालों का संरक्षण किया है, जिसके चलते प्रदेश में ड्रग्स एब्यूज का जाल बिछा हुआ है। कांग्रेस ने प्रदेश में खिलाड़ी तैयार किए थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नशेड़ी तैयार किए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह को लिया आड़े हाथों

मुख्यमंत्री नायब सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह झूठ की दुकान है और सुबह झूठ बोलना शुरू करते हैं और शाम तक झूठ बोलते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार आने पर कांग्रेस द्वारा किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

भाजपा में टिकट आबंटन से आहत : मीना राठी

वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा नेत्री मीना राठी ने कहा कि वह टिकट मिलने से नाराज नहीं है, बल्कि जिस तरीके से टिकट का आवंटन किया गया है, उससे वह काफी आहत है। उन्होंने कहा कि पहले वह कांग्रेस में थी और इन्हीं परिस्थितियों के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी और ऐसी ही स्थिति उनके साथ भाजपा में बनी रही, अब फिर से वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रही है।

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच BJP को एक और बड़ा झटका, भाजपा पार्षद सुनीत कांग्रेस का बने हिस्सा

Haryana Assembly Elections: बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच कुमारी सैलजा का पहला बयान, जानें क्या कहा

Cyber ​​Police Station Jhajjar : अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, इतने लाख का कैश, मोबाइल, एटीएम कार्ड जब्त

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT