इंडिया न्यूज, Rewari: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार अलसुबह बड़ा हादसा हो गया जिसने सबको दहलाकर रख दिया। बता दें किए सवारियों से भरी एक क्रूजर की खड़े ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जैसे ही हादसा हुआ तो रोड पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : यमुनानगर में मर्डर कर 50 लाख छीने
जानकारी के मुताबिक जयपुर के गांव सामोद का एक परिवार क्रूजर गाड़ी में सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गया था लेकिन लौटते वक्त रेवाड़ी के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर उनकी गाड़ी की खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में महेन्द्र (33), आशीष (15), भानूराम (35), सुगमा देवी (35) और भोरी देवी (95) की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया। फिलहाल बावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें : एलआईसी का शेयर इतने रुपए पर हुआ लिस्ट, जानिए
कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress MP Jai Prakash : कैथल जिला की गुहला-चीका विधान सभा…
कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…
गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud Name Of Sending Abroad : पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के…