इंडिया न्यूज, शिमला।
शिमला जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें 4 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया और दो अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त ऑल्टो कार में कुल 6 लोग सवार थे। मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम करीब 7.45 बजे रामपुर के पूना क्रशर के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़की। मुनिश बाहली के गांव जंथल से गांव पाठ में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।
हादस में मारे गए लोगों की पहचान लता देवी, अंजली, गिरीश और मनोरमा देवी के रूप में हुई है, वहीं चालक अशोक कुमार और कुलदीप घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया। रामपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : देश में आज आए इतने कोरोना केस
हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पकड़ी 2.84 करोड़ रुपए की नगदी पुलिस ने आयकर विभाग की टीम…
Haryana Congress Candidate: 'तुझे वोट दिया...तूने पर्ची पर साइन', बीच सभा में किसने उधेड़ दीं…
दिनदहाड़े हुई हत्या से फैली सनसनी, लोगों में दहशत का माहौल India News Haryana (इंडिया…
Haryana Election 2024: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में जारी किया…
Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…
Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…