Bishnoi’s Big Challenge on Adampur Election : कुलदीप बिश्नोई ने हुड्डा को दी ये चुनौती

इंडिया न्यूज, Kaithal News (Bishnoi’s Big Challenge on Adampur Election) : आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसके बाद आदमपुर सीट खाली हो जाएगी। अगर भाजपा शीर्ष नेतृत्व और आदमपुर की जनता ने चाहा तो उनके बेटे भव्य बिश्नोई उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे।

कुलदीप बिश्नोई बुधवार को हिसार से चंडीगढ़ जाते हुए कलायत में अपने साथी विनोद निर्मल के निवास पर कुछ समय के लिए रूके थे। उन्होंने यहां अपने फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी की, जिसे सभी ने सही निर्णय बताया। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई के साथ उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी थीं।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Former Chief Minister Bhupendra Hooda) को आदमपुर सीट से उपचुनाव में खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं। कुलदीप बोले, मैं तो इस्तीफा देने जा रहा हूं। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे या मेरे बेटे के खिलाफ आदमपुर में उपचुनाव लड़कर दिखा दें।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो 10 वर्ष तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह (कुलदीप बिश्नोई) तो न कभी सरकार में मंत्री रहे और न ही कभी संतरी। इसके बावजूद उनकी आदमपुर सीट पर उनकी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को खुली चुनौती है।

आदमपुर से हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा

इतना ही नहीं कुलदीप बिश्नोई ने तो यहां तक कह डाला कि अगर मैं आदमपुर हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर उन्होंने हमला जारी रखा। बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर में हमारी जड़ें बहुत गहरी हैं। इन्हें निकाल पाना किसी के बस की बात नहीं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में शर्तों पर नहीं, केवल आम कार्यकर्ता के रूप में इसमें शामिल हो रहे हैं। कलायत पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने अपने साथी विनोद निर्मल को उनके संघर्ष के दिनोंका मजबूत स्तंभ और कर्तव्य परायण भाई करार दिया।

यह भी पढ़ें : Corona Cases in India : देशभर में आज फिर बढ़े केस

यह भी पढ़ें : 5g Auction Complete : अंतिम बोली रिलायंस जियो के नाम, 1.50 लाख करोड़ रुपए की लगी बोली

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago