प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election Result: चुनाव आयोग के रुझानों में Congress को पछाड़ते हुए आगे निकली BJP, जानिए अन्य पार्टियों के हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर मतगणना अभी भी चल रही है। ऐसे में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस की जीत नजर आ रही थी लेकिन अब पासा पलट चुका है और बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ती हुई आगे निकल गई है। आपको बता दें अब भी हरियाणा विधानसभा चुनावों के मतगणना का सिलसिला जारी है। अब दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आपको बता दें सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक के चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 38, कांग्रेस 31, इंडियन नेशनल लोकदल एक सीट और 1 सीट पर निर्दलीय आगे है। अब तक 71 सीटों के रुझान आए हैं। यहां 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।

  • Congess और BJP के बीच कांटे की टक्कर
  • बीजेपी को लेना पड़ा था समर्थन

Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

Congess और BJP के बीच कांटे की टक्कर

आपको बता दें सुबह के मुकाबले अब के रुझान ज्यादा दिलचस्प है। जहाँ सुबह कांग्रेस का पलड़ा भरी दिख रहा था वहीं अब बीजेपी बाजी मारते हुए आगे निकल गई है। आपको बता दें इस बार भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया है। हरियाणा में कई रैलियां निकाली माहौल बनाया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आई है। आपको बता दें, 2019 के विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। उस दौरान कांग्रेस 31 सीटों पर सिमट कर रह गई थी और बीजेपी ने 40 सीटें जीती थी। जिसके बाद हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी।

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

बीजेपी को लेना पड़ा था समर्थन

2019 में भी बीजेपी और कांग्रेस केबीच सीओ ज्यादा फासला नहीं था। जिसके चलते सरकार बनाने के लिए बीजेपी को जननायक जनता पार्टी का समर्थन लेना पड़ा था। आपको बता दें जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए किंगमेकर की भूमिका निभाई थी। इसी वजह से दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन, लोकसभा चुनावों से ठीक पहले जेजेपी के साथ बीजेपी का गठबंधन टूट गया था। और चौटाला ने 2024 मने अकेले लड़ने का फैसला लिया।

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

8 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

17 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

46 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

54 mins ago