Ambala BJP Candidate Banto Kataria : अंबाला से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया एक मई को सुबह 11 बजे भरेंगी नामांकन 

66
Banto Kataria Nomination
अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया आज भरेंगी नामांकन
India News (इंडिया न्यूज़), Ambala BJP Candidate Banto Kataria : अंबाला से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया एक मई को सुबह 11 बजे नामांकन भरेंगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री असीम गोयल उपस्थित रहेंगे l नामांकन के समय पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की अगुवाई में एक विशाल जनसभा का आयोजन अंबाला छावनी गांधी ग्राउंड में सुबह 9.30 बजे किया जाएगा।
जिसमे अंबाला छावनी विधानसभा की जनता की भूमिका विशेष रहेगी। इसके साथ ही अंबाला लोकसभा के अन्य विधानसभाओं से भाजपा के कार्यकर्ता एवं अन्य जनमानस बंतो कटारिया के नामांकन की गवाह बनेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व यमुना नगर के विधायक घनश्याम दास का विचार सुनने को मिलेगा। इस बात की जानकारी पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने दी।