होम / BJP candidate Krishan Lal Panwar ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भरा नामांकन

BJP candidate Krishan Lal Panwar ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भरा नामांकन

• LAST UPDATED : September 11, 2024
  • नामांकन से पूर्व निकाला रोड़ शो, सैकंड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने हजारों लोगों के साथ बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने मतलौड़ा नई अनाज मंडी में नामांकन सभा और रैली का आयोजन किया। इसके बाद रोड शो निकाला, जिसमें हजारो लोग शामिल हुए। सभी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार को पूर्ण समर्थन दिया और जीत का भरोसा दिलाया।

BJP candidate Krishan Lal Panwar : गुटों में बंटी कांग्रेस का कोई ठोर ठिकाना नहीं

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुटों में बंटी कांग्रेस का कोई ठोर ठिकाना नहीं है और ऐसी पार्टी कभी जनता का भला नहीं कर सकती। जनता तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता का विश्वास पूरी तरह से भाजपा पर बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब उनके कार्यकाल में उन्हें जितना समय उन्हें मिला उसमें उन्होंने हरियाणा की जनता की भलाई के लिए काम किया और हरियाणा को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए जो भी घोषणाएं की हैं वह सभी भाजपा सरकार आने पर सारी घोषणाएं पूरी की जाएंगी।

हलके में कमल का फूल खिलना तय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो माह के कार्यकाल में अनेकों घोषणाएं की हैं। आज विपक्ष के पास कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके दम पर वह लोगों के बीच जाकर वोट मांग सके। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हलके की जनता का उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज के काफिले को लेकर उन्होंने हलके की जनता का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की भीड़ इस बात का सबूत है कि इस बार हलके में कमल का फूल खिलना तय है।

विकास के मामले में हरियाणा की अपनी अलग पहचान

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों की तारीफ पूरे देश में होती है। विकास के मामले में हरियाणा अपनी अलग पहचान रखता है। इस मौके पर पानीतप शहरी से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज,पानीपत भाजपा जिला प्रधान दुष्यंत भट्, जिला महामंत्री रोशन लाल मैहला, भाजपा जिला सचिव अनिल पंवार, हरियाणा कबड्डी चेयरमैन कुलदीप दलाल, प्रशांत चावरिया, हल्का इसराना सोशल मीडिया प्रमुख गुलाब शाहपुर, भाजपा हलका इसराना प्रभारी देवेंद्र दत्ता, जसबीर चौक्कर, सोमबीर मलिक, विक्की, अशोक कटारिया, गुलाब शाहपुर, राजेन्द्र, सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।

Mahipal Dhanda : विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा कल करेंगे नामांकन 

Selja’s Big Statement : हां मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं इसमें क्या गलत बात है ? दलित सीएम क्यों नहीं बन सकता ?

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox