प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP candidate Mahipal Dhanda ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भरा नामांकन

  • हजारों की संख्या में उमड़ी समर्थकों की भीड़ ने बढ़ाया उत्साह
  • नामांकन भरने से पहले दशहरा ग्राउंड में की जन आर्शीवाद रैली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP candidate Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करवाया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने महिपाल ढांडा को दो बार पहले आशीर्वाद दिया है, उसी प्रकार जनता उनको इस बार भी आशीर्वाद दें, ताकि हरियाणा का विकास निरंतर जारी रहे।

पिछले दस सालों से भाजपा सरकार सिर्फ जनता के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका जनता को घर बैठे लाभ मिल रहा है। नामांकन यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पूर्व हवन-यज्ञ कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उसके बाद सेक्टर 13-17 स्थित दशहरा ग्राउंड में जन आर्शीवाद रैली का आयोजन किया गया।

BJP candidate Mahipal Dhanda : पूर्व मेयर ने अपील की कि वह ढांडा को  विजयी बनाएं

सैकड़ों महिलाओं सहित हजारों लोगों ने रैली में भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा को जीत का आशीर्वाद दिया। लोगों ने इस बार प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार के नारे लगाए। जन आर्शीवाद रैली को संबोधित करते हुए पानीपत पूर्व मेयर अवनीत कौर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा भारी मतों से विजयी होंगे।

मंत्री रहते हुए महिपाल ढांडा ने अनेकों कार्य करवाएं हैं। अवैध कालोनियों को वैध करवाने का कार्य भी महिपाल ढांडा ने ही किया है। पानीपत ग्रामीण क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य महिपाल ढांडा ने मंत्री पद पर रहते हुए करवाएं हैं। अवनीत कौर ने लोगों से अपील की कि वह भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार

भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही है, इसके लिए पानीपत की जनता अपना पूरा आशीर्वाद देगी। इसलिए सभी 5 अक्तुबर को भाजपा को वोट दें ताकि प्रदेश में विकास कार्यो की गति को बढ़ाया जा सके। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास केवल कागजों में होते थे।

तीसरी सबसे बड़ी शुगर मिल पानीपत में लगाई

पानीपत में जब मुझे 2014 में पार्टी ने  जिम्मेदारी दी थी, तब पानीपत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की हालत खस्ता थी, लेकिन आज कालोनियों को वैध करवाकर गलियां पक्की करवाई जा चुकी हैं। आज के समय में विकास के मामले में हरियाणा नंबर 1 बन चुका है। पानीपत के किसानों को गन्ना लेकर दूर जाना पड़ता था, लेकिन इनेलो व कांग्रेस ने कभी पानीपत के किसानों की नहीं सुनी। उन्होंने शुगर मिल लगाई तो, लेकिन उन क्षेत्रों में जहां गन्ने का उत्पादन नामात्र था, लेकिन भाजपा सरकार आते ही 350 करोड़ रुपये की लागत से तीसरी सबसे बड़ी शुगर मिल पानीपत में लगाई गई।

सरकारी अस्पताल की हालत बहुत खस्ता थी

इनेलो और कांग्रेस के कार्यकाल में पानीपत सरकारी अस्पताल की हालत बहुत खस्ता थी, गर्भवती महिलाओं की महीने में 100 से 120 के करीब डिलीवरी होती थी, ज्यादातर डिलीवरी प्राईवेट अस्पताल में होती थी, क्योंकि सरकारी अस्पातल से पर्ची दे दी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार आने पर नए सरकारी अस्पताल का निर्माण करवाया गया और पर्ची बंद कर महिलाओं की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में होने लगी।

आज सरकारी अस्पताल में 1200 से 1500 के करीब डिलीवरी होती हैं। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा सरकार आते ही और विकास कार्य करवाए जाएंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता उन्हें जरूर आशीर्वाद देगी और पानीपत ग्रामीण में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलेगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भाजपा नेता गजेंद्र शलुजा, लोकेश नांगरू, हरपाल ढांडा, सुलेख, राकेश  मलिक, रामकुमार  सैनी, देवेंद्र दत्ता, नवीन गोयल, मेघराज गुप्ता, प्रेम तोमर, संजय त्यागी, अर्जुन शर्मा, संजीव दहिया, श्रीभगवान, पृथ्वी, सुरेश, राजेंद्र, शकुंतला गर्ग, रमन, कोमल सैनी, अनीता, सुरेंद्र जोगी, पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समस्त सरपंच व पार्षद सहित अन्य मौजूद रहे।

MP Kumari Selja : एक गुट को ज्यादा टिकट मिली हैं, तो सीएम कैसे चुना जाएगा के सवाल पर क्या बोली सैलजा ?

Ram Bilas Sharma : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

5 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

19 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

46 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

1 hour ago

International Peace Day : प्रत्येक व्यक्ति एक शांति योद्धा बने : श्री श्री रवि शंकर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…

2 hours ago