होम / Who Is Manju Hooda : हुड्डा की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर भाजपा ने महिला जाट चेहरे को उतारा, जानिए कौन हैं मंजू हुड्डा 

Who Is Manju Hooda : हुड्डा की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर भाजपा ने महिला जाट चेहरे को उतारा, जानिए कौन हैं मंजू हुड्डा 

BY: • LAST UPDATED : September 5, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Who Is Manju Hooda : भाजपा ने चुनावी रण 67 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। भाजपा की इस लिस्ट में सबसे दिलचस्प मुकाबला रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर है। वैसे तो पूरा रोहतक भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। शायद की कोई नेता गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से राजनीतिक शुरुआत करना चाहेगा, क्योंकि करीब 2 दशक से इस सीट पर एक छत्र राज भूपेंद्र हुड्डा का है, लेकिन यहां भाजपा ने महिला प्रत्याशी पर दांव आजमाने की कोशिश की है। इस सीट से भाजपा ने जाट महिला चेहरे (मंजू हुड्डा) को उतारा है।

Who Is Manju Hooda : जानिए कौन है मंजू हुड्डा

बता दें कि मंजू हुड्डा वर्तमान में रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन हैं। वहीं जब मंजू हुड्डा से पूछा गया कि उनके पति राजेश पर विपक्ष हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप लगाता है और इस मुद्दे को भी चुनाव में जोर-शोर से कांग्रेस भुनाने की कोशिश करेगी। इस पर मंजू ने कहा कि वह उनका भूतकाल था, किन परिस्थितियों में व्यक्ति से क्या हो जाए यह नहीं कहा जा सकता। लेकिन उनके पति ने कभी भी उनके काम में हस्तक्षेप नहीं किया है। उन्होंने अपने पति से गलत के खिलाफ आवाज उठाना सीखा है।

हुड्डा मेरे पिता समान, उनसे भी आशीर्वाद लूंगी

विधानसभा चुनाव को लेकर पत्रकारों से रूबरू होते होते हुए मंजू ने  कहा कि वे इसे बड़ी चुनौती नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी की ओर से लोगों के सामने जाएंगे और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपनी बात रखेंगी। मंजू हुड्डा ने तो यहां तक कह दिया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पिता के समान हैं वह उनसे भी आशीर्वाद लेंगी।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला परिषद की चेयरपर्सन रहते हुए। उन्होंने लोगों के हित के लिए काम किए हैं। इसके साथ ही मंजू हुड्डा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का टिकट के लिए आभार जताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह फैसला उनके लिए आश्चर्यजनक है। क्योंकि वह सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली महिला हैं और भाजपा की एक छोटी सी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में वह मेहनत करेंगी और जीत हासिल करेंगी। उनका लक्ष्य लोगों के हित के लिए काम करना है।

BJP candidate Moolchand Sharma : कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा शुक्रवार को भरेंगे नामांकन

Karnal News : 67 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा नेताओं ने दिखाए बागी सुर, भाजपा को हो सकता है नुकसान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Yamunanagar News : गोलियों की गूंज से दहला यमुनानगर, पुलिस आरोपी तक पहुंची..सरेंडर करने को कहा तो खुद को ही मारी गोली, जानें आखिर क्या है पूरा मामला 
Dr Krishna Middha का कांग्रेस पर तंज-सूत और कसूत अड़ाना भगवान के हाथ में, कहा-बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती
Kurukshetra News : संत गुरु रविदास जयंती पर निकाली जा रही यात्रा में हुआ बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, जानें हादसे की वजह 
CM Nayab Saini ने भाजपा की प्रदेश महामंत्री के पुत्र के शादी समारोह में की शिरकत, प्रदेश के दिग्गज नेता भी हुए शरीक़
Mahipal Dhanda : हुकटा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुलाकात, सेवा सुरक्षा की कार्यवाही की रिपोर्ट जल्द जमा करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT