प्रदेश की बड़ी खबरें

Nayab Saini : देश-प्रदेश में भाजपा ने सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी: नायब सैनी

India News (इंडिया न्यूज), Nayab Saini, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि नौ वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इससे सिर्फ देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर बदल गई है। नायब सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सिर्फ लोगों को गुमराह करने वाली पार्टी है, लेकिन भाजपा जो भी दावे करती है उसे पूरा करके दिखाती है।

प्रदेश अध्यक्ष सैनी यमुनानगर में पार्टी कार्यालय ‘‘यमुना कमल’’ में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेब काम्बोज, जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमच व अन्य पदाधिकारियों ने सैनी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचने से पहले सैनी का रादौर व जगाधरी में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। नागरिक अभिनंदन समारोह में स्वागत से गदगद नायब सैनी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे यमुनानगर के लोगों का है और इस सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से व्यवस्था में बदलाव हुआ

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से व्यवस्था में बदलाव हुआ है। भाजपा सरकार की सर्वांगीण विकास की सोच का परिणाम है कि आज लोगों का जीवन सरल हुआ है और घर बैठे ही मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से देश और प्रदेश की दशा-दिशा बदली है। इन फैसलों से जन आकांक्षाओं की पूर्ति हुई साथ विश्व पटल पर देश की छवि मजबूत हुई। सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प, उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धूंआ से मुक्ति दिलाना, शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाना और हर घर में नल से जल पहुंचाने जैसे निर्णयों से लोगों का जीवन सरल हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा हर तरफ हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल्पना से परे जनहित के काम किए हैं। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का झूठा नारा दिया था। 55 सालों तक कांग्रेस ने गरीब का कोई भला नहीं किया, उलटा गरीबों से दूर भागती रही। कांग्रेस शासनकाल में गरीब व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसता था। भाजपा की मोदी और मनोहर सरकार ने अंत्योदय की नीति पर चलते हुए गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : 28 नवंबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express : चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा वंदे भारत का संचालन

यह भी पढ़ें : Veterinary Surgeon Recruitment Exam Canceled : हरियाणा में वेटरनरी सर्जन की भर्ती परीक्षा रद, नोटिस जारी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

21 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

41 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

55 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago