होम / Panipat Urban Assembly : युवाओं का भविष्य संवारने के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार :  प्रमोद कुमार विज 

Panipat Urban Assembly : युवाओं का भविष्य संवारने के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार :  प्रमोद कुमार विज 

BY: • LAST UPDATED : September 17, 2024

संबंधित खबरें

  • भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से करवाया अवगत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Urban Assembly  : पानीपत शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने मंगलवार को वार्ड 25 स्थित काबड़ी फाटक, राज नगर स्थित विश्वकर्मा समाज संवाद विश्वकर्मा धर्मशाला, विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में लोगों से जनसंपर्क किया। उसके बाद प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित आईएससी कोचिंग सेंटर में युवाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।

Panipat Urban Assembly : भाजपा ने 10 सालों में हरियाणा को नंबर 1 बनाया

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि आज युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। जबकि कांग्रेस सरकार में खर्ची-पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलवाया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं के लिए ओर रोजगार के अवसर लेकर आएंगे। प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में हरियाणा को नंबर 1 बनाया है। भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है।

जन हितैषी है भाजपा

भाजपा सरकार जन हितैषी सरकार है और तीसरी बार बनने के बाद भी जनता के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाएं और भाजपा सरकार को विजयी बनाएं। लोगों ने वायदा किया कि वह भारी मतों से उनको विजयी बनाएंगे और विधानसभा भेजने का काम करेंगे। इस मौके पर  राजेश भारद्वाज, बलवान सरोहा, जसमेर शर्मा, अजय शर्मा, विनोद पंचाल एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे।

Haryana Assembly Election : अमित शाह पहुंचे हरियाणा, इन चुनावों में शाह की यह पहली रैली, स्टार प्रचारक के तौर पर करेंगे प्रचार की शुरुआत

CM Nayab Saini : नायब सरकार के 56 दिन कांग्रेस सरकार के 10 सालों पर भारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
Krishna Lal Panwar ने मस्जिद के वार्षिक समारोह में की शिरकत, कहा -भाजपा सरकार हर बिरादरी व धर्म का समान भावना से कर रही विकास
Biplab Kumar Deb ने की केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा, विपक्ष पर कसा तंज, बोले- विपक्ष के अधिकांश लीडर बिना पढ़े देते हैं बजट पर प्रतिक्रिया
12 Jyotirlinga Spiritual Fair में ‘खुशियों का महाकुंभ’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने की शिकरत, दिया आध्यात्मिक संदेश
Panipat Crime : बाइक चलाने का शौक पूरा करने के जुनून ने दो नाबालिगों को पहुंचाया जेल, जुवेनाइल कोर्ट में किया पेश 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT