होम / Mohan Lal Kaushik : भाजपा ने हरियाणा से भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को खत्म किया

Mohan Lal Kaushik : भाजपा ने हरियाणा से भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को खत्म किया

BY: • LAST UPDATED : August 7, 2024

संबंधित खबरें

  • भाजपा के सुशासन से हरियाणावासियों का भाजपा में विश्वास और बढ़ा है : कौशिक
  • भिवानी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत और अभिनंदन
  • हरियाणा के 46 लाख गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना नायब सरकार का ऐतिहासिक कदम : कौशिक

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Mohan Lal Kaushik : भिवानी में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और गुंडागर्दी को खत्म किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा परिवारवाद के चक्रव्यूह में फंसा हुआ था। कांग्रेस शासन में नौकरियां बिकती थी, कोई भी काम बिना लेन-देन के नहीं होते थे। कांग्रेस के कुशासन से हरियाणा के लोगों में अविश्वास का माहौल था।

Mohan Lal Kaushik : योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही

कौशिक ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू कर हरियाणा में सुशासन स्थापित किया। आज गरीब घर के बच्चे को भी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। हर नागरिक को घर बैठे सुविधाएं मिल रही है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने की और मंच संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, शिवकुमार पाराशर ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज सौगातों की झड़ी लगा रहे

बुधवार को कार्यकर्ता बैठक में मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। हरियाणा का हर नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहा है। हरियाणा वासियों में भाजपा के प्रति विश्वास गहरा हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जितने काम भाजपा सरकार ने किए हैं उतने काम कभी दूसरी सरकारों ने नहीं किए। तीज पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गरीब बहनों को 500 रुपये में सिलेंडर की सौगात देना स्वागत योग्य कदम है, इससे 46 लाख गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी।

कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को जिताने के काम में जुट जाएं

कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को जिताने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए कांग्रेस के नेता भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे कांग्रेस के झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति से जनता को बचाएं। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जनता के बीच जाकर नायब सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। श्री दलाल ने यह भी कहा कि जनता के बीच कांग्रेस की झूठ की पोल खोलें तथा लोगों को प्रेरित करें कि युवाओं का भविष्य और हरियाणा का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है।

कार्यकर्ताओं का जोश तीसरी बार सरकार बनाएगा

बैठक से पहले भिवानी के गांव फूलपूरा में पहुंचने पर पंडित मोहन लाल कौशिक का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारों से माहौल को भाजपामय बना दिया। भाजपा नेताओं ने फूलों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। अपने स्वागत से गदगद मोहन लाल कौशिक ने कहा कि यह स्वागत आप सभी निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत है। कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश तथा उत्साह मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी जनकल्याण के अच्छे काम रहे

स्वागत अभिनंदन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जनकल्याण के अच्छे काम रहे हैं। नायब सरकार ने गरीब लोगों को 1000 किलोमीटर तक फ्री यातायात की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री जो घोषणा कर रहे हैं वह स्थायी घोषणा है, जिसका लाभ लोगों को लगातार मिलता रहेगा। कौशिक ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा में 1 लाख 45 हजार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है।

चुनाव में टिकट का निर्णय शीर्ष नेतृत्व का

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समय में ठेकेदारी प्रथा थी। ठेकेदारी के तहत कर्मचारियों का शोषण होता था। हमारी सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार दिया है। भाजपा सरकार में गरीबों को उनका हक मिल रहा है। नायब सैनी सरकार की अभी तो शुरुआत है, आगे-आगे जनता की भलाई और उन्नति के लिए भाजपा और अधिक काम करेगी।

एक सवाल पर बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि चुनाव में टिकट का निर्णय शीर्ष नेतृत्व का है। भाजपा ने कुरुक्षेत्र से चुनाव का आगाज कर दिया है। भाजपा का जन आशीर्वाद अभियान चल रहा है। यह अभियान 90 की 90 विधानसभाओं में चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी विधानसभाओं में म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा रैलियां करेंगे। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं की बातें सुनी जाती है और कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है।

 

कांग्रेस के समय में काफी घोटाले होते थे

पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के समय में काफी घोटाले होते थे। हमारी 10 साल की सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ। गरीबों के हक का पैसा उनके खातों में गया है। अगर फिर भी कांग्रेस के पास कुछ कहने को है वह जनता के बीच जाकर बताए। ईडी की छापामारी पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। ईडी के जहां भी छापे पड़े हैं वहां गड़बड़ियां मिली है।

एक अन्य सवाल पर मोहन लाल कौशिक ने कहा कि पंचायतें, सभी संगठन भाजपा के साथ हैं। सभी फसलें सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदने की घोषणा के बाद  किसान संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर आभार जताया है। भाजपा सरकार द्वारा कराया गया विकास हर जगह नजर आ रहा है। वहीं रेसलर विनेश फोगाट अयोग्य घोषित होने पर कौशिक ने कहा कि भारत की बेटी विनेश फोगाट के साथ गलत हुआ है। पूरा देश और पूरा हरियाणा विनेश फोगाट के साथ है।

हरियाणा में माहौल बहुत अच्छा है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में माहौल बहुत अच्छा है। हमारी सरकार ने पढ़ी लिखी पंचायतें दी, महिलाओं को 50 प्रतिशत निकाय, पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया। मोदी सरकार ने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व करने का अधिकार दिया है। भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग भाजपा सरकार के कामों से खुश है और विधानसभा चुनाव में तीसरी बार नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री जेपी दलाल, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ और किरण चौधरी मौजदू रहीं।

Panipat News : कांग्रेस की गुटबाजी पर लगा विराम धर्म व भरत आपस में गले मिले

State Level Teej Function Jind में मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT