प्रदेश की बड़ी खबरें

Mann Ki Baat : भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने रोहतक में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

  • भाजपा नेताओं ने कहा- कांग्रेस सरकार में सड़कों पर होती थी भ्रष्टाचार की चर्चा, कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी, ये बात जनता भी समझ चुकी
  • हमने पारदर्शी सरकार दी, भाजपा जनता की पहली पसंद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 10 साल पूरे होने पर 114वें कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया। रविवार को रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने भाजपा प्रदेश प्रभारी डा सतीश पूनिया और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे।

Mann Ki Baat : भाजपा ने एक पारदर्शी सरकार जनता को दी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इसके बाद बृजेश पाठक और सतीश पुनिया ने विश्वास जताया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। बृजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी को एक परिवार की पार्टी करार दिया। वहीं सतीश पुनिया ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो भ्रष्टाचार की चर्चा हरियाणा की सड़कों पर होती थी, लेकिन भाजपा ने एक पारदर्शी सरकार जनता को दी है।

सर्वसमाज के लोग भाजपा के साथ

मन की बात कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जिस ढंग से हरियाणा का माहौल है, जनता सब देख रही है कि हरियाणा हो या देश कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। अब इस बात को लोगों ने समझा है, लोग भी परिवारवाद से परेशान थे और यही कारण है कि सर्वसमाज के लोग भाजपा के साथ हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं।

लोगों का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ा

इससे लोगों का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ा है और यह भरोसा मजबूत हुआ है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बृजेश पाठक ने यह भी कहा कि त्योहारों के सीजन में वोकल फोर लोकल को प्रमोट करें, जो भी सामान खरीदें वह स्वदेशी हो। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा,हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक छाबड़ा, शमशेर खरक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी देने की हकीकत सबके सामने

मन की बात कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया ने कहा कि हम हरियाणा की पृष्ठ भूमि में जाएं तो ऐसा प्रदेश था, जहां भाजपा को कोई जगह नहीं होती थी, हम गठबंधन में लड़ते थे और कुछ सीटों पर रही लड़ते थे, लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की पहली पसंद बनी और बहुमत की सरकार बनाई।

इसी पसंद के चलते 2019 में भाजपा को सबसे बड़ा दल होने का लाभ मिला और फिर सरकार बनाई। अब फिर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, तीसरी बार इसलिए बनाने जा रही है, क्योंकि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लिए तरक्की के रास्ते खोले हैं और हरियाणा ने खूब तरक्की भी की है। आज बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को नौकरी देने की हकीकत सबके सामने है। पहले भ्रष्टाचार की चर्चा हरियाणा की सड़कों पर होती थी लेकिन भाजपा ने एक पारदर्शी सरकार जनता को दी।

भाजपा ने देश को जोड़ा

सतीश पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत जोड़ने की है, उससे पहले ये परंपरा अटल बिहारी वाजपेयारी ने शुरू की। देश को सड़कों से जोड़ा, देश को नदियों से जोड़ा अनेक उपक्रम किए। भावनात्मक रूप से देश को जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। मोदी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कामरूप तक देश को एकता में पिरोया। मन की बात कार्यक्रम के जरिए बताया गया कि किस तरीके से लघु उद्योग को प्रमोट करें, संस्कृति का रक्षण कैसे करें, प्रकृति का संरक्षण कैसे करें, इस सभी के लिए प्रधानमंत्री साधुवाद के पात्र हैं।

Anil Vij’s Statement On Kejriwal : केजरीवाल ज़ीरो है ज़ीरो ही रहेगा उनकी बातें हवा हवाई थी और हवा में उड़ गई

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat : भर्ती रोको गैंग बनाकर कांग्रेस ने युवाओं की भर्ती में लगाई अड़चनें

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Kalka Assembly के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को जिताएं : हिमंत बिस्वा सरमा

कालका के विकास के लिए घोषणा पत्र जारी कालका के सभी मंडल के लिए अलग…

18 mins ago

Kumari Selja : कांग्रेस का घोषणा पत्र, घोषणा पत्र है भाजपा की तरह कोई ढकोसला पत्र नहीं

देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को विकास के…

38 mins ago

Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा चुनावी प्रचार के आख़िरी हफ़्ते राहुल-प्रियंका की जोड़ी हरियाणा में कैसे करेगी कमाल ?

हरियाणा विधानसभा में चुनावी प्रचार के किए नेता विपक्ष राहुल गांधी कल से यात्रा के…

52 mins ago

Aarti Singh Rao की जीत आप सब की जीत होगी : राव इन्द्रजीत सिंह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aarti Singh Rao : केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने…

1 hour ago

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat : भर्ती रोको गैंग बनाकर कांग्रेस ने युवाओं की भर्ती में लगाई अड़चनें

हरियाणा की भाजपा सरकार ने केंद्र की गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा…

2 hours ago