होम / Agriculture Minister Kanwarpal Gurjar : भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार : कंवरपाल गुर्जर 

Agriculture Minister Kanwarpal Gurjar : भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार : कंवरपाल गुर्जर 

• LAST UPDATED : August 23, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Agriculture Minister Kanwarpal Gurjar : हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। चुनावी बिगुल बजते ही सभी नेता अपनी अपनी पार्टी को मज़बूत करने में लगे है। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज जगाधरी शहर के पंसारी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित चर्चा की।

Agriculture Minister Kanwarpal Gurjar : कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चर्चा के दौरान लोगों को प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल के ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे जानकारी दी। इस दौरान मीडिया से बात करते कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भाजपा ने रोजगार देने का काम किया तो वही कांग्रेस ने रोजगार छीनने का काम किया है। वहीं उन्होंने कहा की भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों को लेकर पूरे तरीके से तैयार है, भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है और हमारा संगठन मजबूत संगठन है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने हरियाणा में जारी होने वाले लगभग 5,700 भर्तियों के रिजल्ट के खिलाफ गहरी साजिश रच उन पर रोक लगवा दी है। इस सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा की अभी तक कांग्रेस पीछे रहकर काम करती थी अब वह सामने आकर यह सब कर रही है।

कांग्रेस राज में हटाए गए कर्मचारियों को भी रोजगार देने का काम किया

कांग्रेस की सोच है कि युवाओं को मिल रहे रोजगार को कैसे रोका जाए।भाजपा सरकार ने एक लाख 40 हजार रोजगार देने का काम किया। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 88 हजार भर्तियां की जिसमें से बड़ी संख्या में कोर्ट ने उन भर्तियों को निरस्त कर दिया। हमारी सरकार ने कांग्रेस राज में हटाए गए कर्मचारियों को भी रोजगार देने का काम किया।

भाजपा सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई एक भी भर्ती पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगा। आज बिना किसी भेदभाव के बिना किसी पर्ची खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों में सिफारिश ,भाई भतीजा बाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।कांग्रेस राज में हर वर्ग दुखी था।आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के साथ है।

Many Parties Ready For Alliance : इनेलो और जेजेपी गठबंधन के सहारे सत्ता के शिखर तक पहुंचने का कर रही प्रयास

Randeep Surjewala चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये शीर्ष नेतृत्व तय करेगा 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox