प्रदेश की बड़ी खबरें

Mohan Lal Badauli PC : भाजपा की हरियाणा में किलाबंदी की तैयारी, लगातार जीत के लिए अभेद और अजय संगठन खड़ा करेंगे

  • 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटी है भाजपा : बड़ौली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli PC : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान को लेकर हुई कार्यशाला के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी और सवालों के जवाब भी दिए। बड़ौली ने कहा कि हम हरियाणा में अभेद और अजय संगठन खड़ा करेंगे ताकि लगातार हरियाणा में भाजपा की सरकार बने।

उन्होंने कहा कि हम 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। सदस्यता अभियान के बारे में बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि अभियान पूरे एक महीने चलेगा। वेदपाल एडवोकेट को सदस्यता सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा पांच सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।

16 नवंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लगभग 60 लाख वोट मिले हैं। इसी के आधार पर हमने 50 लाख नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे। 16 नवंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा। पार्टी के संविधान के हिसाब से जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाता है उसे ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाती है।

सरकार बनते ही दो दिनों में तीन वादे पूरे किए

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनते ही दो दिनों में तीन वादे पूरे किए हैं। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह हुआ और पहले ही दिन 24 हजार युवाओं को नौकरी दी। 18 अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में एससी समाज को लेकर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का लागू किया। 18 अक्टूबर को ही क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवाओं को निशुल्क देने की सुविधाएं दी।

नायब सरकार मिशन मोड में काम कर रही

एक अन्य सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी आज की कार्यशाला में आना था, लेकिन दिल्ली में अहम बैठकों के कारण श्री सैनी कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। हरियाणा में सीवर, सड़कें, रेल, मेट्रो के विस्तार और नेशनल हाइवे को लेकर तेजी से काम चल रहा है। भाजपा सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को संकल्प के साथ पूरा करेगी।

जिला स्तर और मंडल स्तर पर भी आयोजित होंगी कार्यशालाएं : वेदपाल एडवोकेट

सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की कार्यशाला में पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 28 और 29 अक्टूबर को जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 5 और 6 नवम्बर को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी और इसके साथ ही सदस्य अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यशाला में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, आरती राव, कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, किरण चौधरी, रामचंद्र जांगड़ा,प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा.अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवाकेट, सह संयोजक संदीप जोशी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, सभी विधायक, विधानसभा उम्मीदवार और जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

BJP Haryana ने इतने लाख नए सदस्य बनाने की रणनीति को दिया अंतिम रूप, जानें हर बूथ पर कितने सदस्य बनाने का लक्ष्य

Viral Message On Social Media -‘बस में खड़े होकर यात्रा करने पर टिकट नहीं लगेगा’ पर अनिल विज का जवाब..!! 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Rewari News : प्रदेश के इस कस्बे के बस स्टैंड को इतने…करोड़ की लागत से दिया जाएगा नया रूप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : प्रदेश के धारूहेड़ा कस्बे के पुराने बस…

32 mins ago

Haryana Police On Alert Mode : पटाखों की बिक्री व भंडारण को लेकर जानिए हरियाणा पुलिस ने क्या आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए 

अनाधिकृत रूप से पटाखों की बिक्री तथा भंडारण करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही के…

48 mins ago

BJP Haryana ने इतने लाख नए सदस्य बनाने की रणनीति को दिया अंतिम रूप, जानें हर बूथ पर कितने सदस्य बनाने का लक्ष्य

कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 250 नए सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य सदस्यता अभियान के…

2 hours ago

Viral Message On Social Media -‘बस में खड़े होकर यात्रा करने पर टिकट नहीं लगेगा’ पर अनिल विज का जवाब..!! 

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर आम आदमी के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज…

2 hours ago

CM Saini’s Statement : प्रधानमंत्री से हरियाणा से जुड़े इन..ख़ास मसलों पर हुई चर्चा, हरियाणा की बदलेगी तस्वीर

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में तीव्र गति से हरियाणा में करेंगे काम : सीएम सैनी राज्य…

2 hours ago