होम / Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डरी हुई : कुलदीप शर्मा

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डरी हुई : कुलदीप शर्मा

• LAST UPDATED : January 4, 2023

इशिका ठाकुर, Haryana (Bharat Jodo Yatra) : हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं भारत जोड़ो यात्रा के करनाल प्रभारी कुलदीप शर्मा (Kuldeep Sharma) ने प्रदेश में यात्रा के दूसरे चरण को लेकर विस्तार से जानकारियां सांझा की।

शर्मा ने पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 5 जनवरी की शाम को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई करते हुए पानीपत में प्रवेश करेंगे। छह जनवरी को पानीपत शहर में प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकानुर्जन खड़गे सहित राष्ट्रीय नेता और प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल रहेंगे।

7 को कोहंड करनाल से यात्रा शुरू होगी

कुलदीप शर्मा ने कहा कि करनाल में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश 7 जनवरी को होगा। कोहंड से सुबह यात्रा शुरू होगी। करनाल में लगभग 64 स्वागत केंद्रों पर लाखों लोग राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत करेंगे। करनाल शहर में नई अनाजमंडी के बाद नमस्ते चौक से प्रवेश करेगी। एनडीआरआई चौक के बाद झिलमिल ढाबा के निकट राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के सदस्य विश्राम करेंगे। आठ जनवरी को यात्रा शामगढ़ से शुरू होगी और समानाबाहु करनाल का आखिरी पड़ाव होगा।

भाजपा ने कोरोना को ढाल बना यात्रा रोकने का किया प्रयास

कुलदीप शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से मोदी और मनोहर सरकार डरी हुई हैं। कोरोना के बहाने यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। कांग्रेस का संगठित रूप मोदी और मनोहर सरकार को डरा रहा है।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra Haryana Schedule : प्रदेश में राहुल की फेज-2 की यात्रा पानीपत से होगी शुरू

संदीप सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि खेल मंत्री क्या खेले कर गए, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। महिला कोच ने जो आरोप लगाए हैं उसके बाद संदीप सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए, तभी मामले की सही जांच हो पाएगी।

हरियाणा में 10 गुणा बढ़ा भ्रष्टाचार

कुलदीप शर्मा ने कहा कि पहले भाजपा और अब गठबंधन सरकार में हरियाणा में भ्रष्टाचार पहले से 10 गुणा बढ़ा है। रोज अधिकारी पकड़े जा रहे हैं। सीएम के जीरो टोलरेंस के दावे खोखले साबित हुए हैं। मोदी कहते थे न खाएंगे न खाने देंगे, लेकिन अब पिछले दरवाजों से खाने और खिलाने का काम चल रहा है।

बेरोजगारी बढ़ी, देश-प्रदेश में नफरत का माहौल

कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारों के पास कोई ठोस नीति नहीं है। भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश में नफरत का माहौल पैदा कर दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत को मिटाएगी। इस अवसर पर करनाल जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह, पप्पू लाठर एमसी, धर्मपाल कौशिक व सुनहरा राम मौजूद रहे।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन
UP CM Yogi Adityanath : नरवाना रैली में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले -कांग्रेस का काम सिर्फ लोगों को बरगलाना और वोट बैंक बनाना
PM Narendra Modi 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र
Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय 
Sirsa Murder News : तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या
Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया
Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox