प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini : गुरूओं की शिक्षाओं पर चलकर काम कर रही भाजपा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

  • करनाल में सिख समाज ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की नई दिशा और दशा तय करेगा। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। आज जब हम अपने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखते हैं तो हमारा देश बहुत मजबूत हुआ है।

CM Nayab Saini : भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील

जो काम पिछले 60 वर्षो में नहीं हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन कामों को एक झटके में कर दिखाया। भाजपा सरकार गुरूओं की शिक्षाओं पर चलकर काम कर रही है। देश को अधिक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को मॉडल टाउन में वीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित सिख समाज के कार्यक्रम में पहुंचे। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

साढ़े 9 वर्षो में पूरे प्रदेश में विकास कार्यो की झड़ी लगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षो में पूरे प्रदेश में विकास कार्यो की झड़ी लगी। करनाल की जनता ने 2014 से पहले का करनाल भी देखा है और अब 2024 का करनाल भी देख रही है। जमीन आसमान का अंतर साफ दिखाई देता है। करनाल में करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों को मजबूत किया गया। शहर की पार्को का विकास हुआ। पार्को में ओपन एयर जिम स्थापित करवाए गए हैं जिसका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है। करनाल को एलईडी लाइटों से जगमग किया गया। शहर में अवैध कालोनियों को वैध किया गया ताकि वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित न हरें और लोगों को परेशानी न हो।

सरकार ने जनता की परेशानी को अपना समझकर काम किया

केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता की परेशानी को अपना समझकर काम किया है। इसी कारण आज पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंन उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि विकास का पहिया यू हीं घूमता रहे इसके लिए करनाल लोकसभा से मनोहर लाल को भारी मतों से जिताएं।
इस अवसर पर पूर्व सीएम मीडिया जगमोहन आनंद, शशिपाल मेहता, संजय बठला, भूपेंद्र सिंह असंध, गुलाब सिंह, इंद्रपाल सिंह, विजय सेतिया, सुशील जैन, रवि बेरी, इंद्रपाल सिह चोपड़ा, स. गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरमीत सिंह हैप्पी, अजीत सिंह चावला, भूषण गोयल, राम कुमार कल्याण, ऋषिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह मल्ली, सुरेंद्र सिंह मूनक, चरणवीर सिंह, मीत सिंह, कपिल अत्रेजा सहित अन्य मौजूद रहे।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

4 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

31 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago