प्रदेश की बड़ी खबरें

Accident in Ambala : भाजपा नेता के बेटे की हादसे में गर्दन धड़ से हुई अलग

  • तेज रफ्तार एंडेवर पेड़ से टकराई

India News, इंडिया न्यूज, Accident in Ambala, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला अंबाला में देर रात गांव भानोखेड़ी के पास एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें भाजपा नेता के प्रॉपर्टी डीलर एक बेटे की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के भी होश उड़ गए। जी हां, जैसे ही हादसा हुआ तो प्रॉपर्टी डीलर की गर्दन कटकर सीट पर जा गिरी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहड़ी भाजपा में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहब सिंह के बेटे परविंदर सिंह गांव मोहड़ी निवासी के रूप में हुई है।हादसा उस दौरान हुआ जब परविंदर मोहड़ी लौट रहा था कि रास्ते में परविंदर की तेज रफ्तार एंडेवर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद खेतों में जा गिरी। राहगीरों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

2013 में ही हुई थी शादी, घर में पसरा मातम

बता दें की परविंदर की वर्ष 2013 में ही शादी हुई थी। उधर, रातभर घर न पहुंचने के कारण परिजन भी परविंदर की तलाश में जुटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। परविंदर प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ वाहन सेल परचेज का काम भी करता था।

यह भी पढ़ें : 9 Years of Modi Goverment : प्रतिबद्ध विकास और नवाचार के नौ वर्ष : मनोहर लाल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

8 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

9 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

9 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

9 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

12 hours ago