होम / Show Cause Notice To Anil Vij : अनिल विज को BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस किया जारी, मुख्यमंत्री-अध्यक्ष के खिलाफ की थी बयानबाजी

Show Cause Notice To Anil Vij : अनिल विज को BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस किया जारी, मुख्यमंत्री-अध्यक्ष के खिलाफ की थी बयानबाजी

BY: • LAST UPDATED : February 10, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Show Cause Notice To Anil Vij : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को नोटिस जारी किया है, पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए जाने पर यह नोटिस जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के ख़िलाफ़ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अनिल विज को नोटिस जारी किया गया, तीन दिन के अंदर लिखित में स्पष्टीकरण माँगा गया।

Show Cause Notice To Anil Vij : क्या कहा है नोटिस में

आदरणीय अनिल विज जी, नमस्कार।
यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है। आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी। चुनावी समय में, एक सम्मानित मंत्रिपद वहन करते हुए. इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा यह जानते हुए आपने ये बयान दिए है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन मे आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।

Show Cause Notice To Anil Vij

India News Haryana Manch पर बोले सीएम – सरकार तीन गुना गति से कर रही काम, कांग्रेस और आप पर भी ली चुटकी, दिखा बेबाक अंदाज़  

Former Speaker Kuldeep Sharma ने की सीएम सैनी की तारीफ, कहा – विरोध करने के लिए कोई ‘शब्द’ नहीं, लेकिन ‘विरोध का अवसर’ आएगा तो…!! 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT