होम / Kuldeep Bishnoi : भाजपा कहीं से भी चुनाव लड़वाए, जरूर लडूंगा : कुलदीप बिश्नोई

Kuldeep Bishnoi : भाजपा कहीं से भी चुनाव लड़वाए, जरूर लडूंगा : कुलदीप बिश्नोई

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Kuldeep Bishnoi) : हरियाणा के भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई (kuldeep Bishnoi) अगला चुनाव हरियाणा और राजस्थान से लड़ सकते हैं। स्वयं कुलदीप बिश्नोई ने इस बारे में संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं से भी चुनाव लड़वाए, लडूंगा जरूर, चाहे वह राजस्थान हो या हरियाणा। मालूम रहे कि राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

हुड्‌डा सरकार भू-माफिया की सरकार थी

वहीं कुलदीप बिश्नोई ने संबोधित होते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र दोनों जितने भी दावे कर लें, जनता उनकी असलीयत को अच्छी तरह से जान गई है। हुड्‌डा सरकार भू माफिया की सरकार थी। यह सरकार प्रॉपर्टी डीलरों की सरकार थी। वहीं उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस के खिलाफ वोट भूपेंद्र हुड्‌डा की वजह से पड़ा न कि कांग्रेस के कारण।

2024 में बनेगी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार

आज लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की नीतियों से काफी प्रभावित हैं, इसी कारण लोग आज भाजपा का दामन थाम रहे हैं। 2024 में केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update : प्रदेश में बढ़ सकती है सख्ती, आज आए 318 नए केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT