होम / Adampur By-Election : भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी आदमपुर उपचुनाव : मनोहर लाल

Adampur By-Election : भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी आदमपुर उपचुनाव : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : November 1, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Adampur By-Election) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। आदमपुर क्षेत्र में भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी से जारी है। इसी कड़ी में वह खुद भी चुनाव प्रचार करने के लिए आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आदमपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में महज भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा पिता-पुत्र को छोड़कर उनकी पार्टी का कोई भी बड़ा राजनीतिक चेहरा चुनाव प्रचार नहीं कर रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आदमपुर चुनाव में कोई स्थानीय चेहरा नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने कैथल से जयप्रकाश (जेपी) को मैदान में उतारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है, जो एक युवा चेहरा हैं। भव्य बिश्नोई के समर्थन में भाजपा जोरदार प्रचार कर रही है। उनकी जीत निश्चित है।

हिमाचल प्रदेश में भी जीत दर्ज करेगी भाजपा

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। वहां भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हिमाचल में कुछ ऐसा माहौल बन गया है कि वहां बारी-बारी नहीं, बल्कि बार-बार भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के उम्मीदवारों पर तंज कसते हुए कहा कि उन पर तो आज भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

मोरबी में ब्रिज टूटने की घटना पर सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी ओर से तथा समस्त हरियाणावासियों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा हरियाणा उनके साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया और कुछ लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाब हो गया। लेकिन कई लोगों की इस घटना में मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। यह ब्रिज काफी पुराना था। इसकी मरम्मत कर इसे फिर से आम जनता के लिए खोला गया था।

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मोरबी का दौरा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox