होम / Mohal Lal Badauli : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संभाला पदभार 

Mohal Lal Badauli : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संभाला पदभार 

• LAST UPDATED : July 14, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohal Lal Badauli : हुड्डा के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में विधिवत अपना पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान उनके साथ सीएम नायब सैनी मौजूद रहे।

Mohal Lal Badauli

Mohal Lal Badauli : कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

पदभार संभालने से पूर्व सीएम ने मंच पर गदा लहराई और नए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को गुलदस्ता भेंट किया एवं उपस्थित जान समूह को सम्बोधित किया। वहीं इस अवसर पर भाजपा के तमाम स्थानीय नेता भी मौजूद रहे और साथ ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गौरतलब है कि मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले 2020 में बड़ौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें : Selja’s Statement On Mid Day Meal : मानदेय बढ़ाने की बजाए मिड डे मील स्कीम का नाम बदलने में अधिक दिलचस्पी : सैलजा 

यह भी पढ़ें : MTS Jobs : एसएससी एमटीएस और हवलदार 2024 ऑनलाइन फॉर्म

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox