होम / BJP Candidates 3rd list : भाजपा की 3 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी, रामबिलास शर्मा का टिकट कटा 

BJP Candidates 3rd list : भाजपा की 3 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी, रामबिलास शर्मा का टिकट कटा 

• LAST UPDATED : September 11, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidates 3rd list : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिरसा विधान सभा से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कँवर सिंह यादव, फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को प्रत्याशी चुना है। इससे पहले दो लिस्ट जारी कर 87 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

BJP Candidates 3rd list : बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया

BJP Candidates 3rd list

महेंद्रगढ़ से बीजेपी ने कंवर सिंह को मैदान में उतारा है। यहां से पार्टी के पुराने नेता और हरियाणा अध्यक्ष रहे रामबिलास शर्मा टिकट चाहते थे। रामविलास शर्मा-2019 में चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें शिकस्त दी थी। रामबिलास शर्मा ने बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया, जबकि उन्हें पार्टी ने उनके नाम पर अभी तक मुहर भी नहीं लगाई थी।

एलायंस पर बात नहीं बनी

सिरसा सीट पर बीजेपी की हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा से एलायंस पर बात नहीं बनी। कांडा 2019 में यहां से चुनाव जीते थे।बीजेपी आखिरी बार 1996 में इस सीट से जीती थी, तब गणेशी लाल विजयी हुए थे।

BJP Candidates 3rd list

BJP Candidates 3rd list

BJP Candidates1st list….अब इंतजार हुआ ख़त्म, भाजपा ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली सूची 

Bjp Candidates 2nd List : भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox