प्रदेश की बड़ी खबरें

BKU Tikait Group भी किसान आंदोलन 2 में कूदा

  • कुरूक्षेत्र में भाकियू टिकैत ग्रुप ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

  • भाजपा लोकसभा कार्यालय के सामने पीएम का पुतला फूंका

डॉ. राजेश वधवा, India News (इंडिया न्यूज़), BKU Tikait Group , चंडीगढ़ : एक ओर जहां पिछले कई दिनों से बॉर्डर पर पंजाब के किसान किसान दिल्ली कूच करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं कुछ दिन पहले उनके इस दिल्ली कूच और किसान आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अपना समर्थन देते हुए पहले 3 घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री करवाया, फिर अगले दिन ट्रैक्टर मार्च निकाला और रविवार को किसान महापंचायत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करके प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया।

वहीं अब इस किसान आंदोलन में टिकैत ग्रुप की भी एंट्री हो गई है। बुधवार को दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने भी इन प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में लाडवा से ट्रैक्टर मार्च निकालकर लाडवा से कुरुक्षेत्र भाजपा लोकसभा कार्यालय पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका।

जल्द पूरी की जाएं किसानों की मांगें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान मदन पाल की अध्यक्षता में निकाले गए इस ट्रैक्टर मार्च में किसान नेता जसबीर जैनपुर, अंग्रेज सिंह, रामधारी डूडा, पिपली ब्लॉक प्रधान रविंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजेश सहित असंख्य किसानों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से किसानों की सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की। किसान नेताओं ने बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन टिक्कैत ग्रुप द्वारा सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम के पुतले फूंके जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में भी शांतिपूर्वक ढंग से ट्रैक्टर मार्च निकालकर पीएम का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा लोकसभा कार्यालय के अंदर और बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात नजर आई।

ह भी पढ़ें : Farmers Protest Live : किसानों का दिल्ली कूच शुरू, केंद्र ने किसानों को 5वीं मीटिंग का न्योता

यह भी पढ़ें : Farmers Delhi March Live : आर-पार के मूड में किसान, आज घमासान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

34 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

48 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

59 mins ago

Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला India News…

2 hours ago