Haryana News: रोहतक में पेड़ से लटके मिले महिला व पुरुष के शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा में रोहतक के गांव किलोई में सोमवार की देर रात एक महिला और एक पुरूष का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने दोनों के मृतक शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक मृतक पुरुष की पहचान किलोई गांव के रहने वाले 45 वर्षीय अशोक के रूप में हुई। वहीं महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी आयु करीब 30 साल बताई जा रही है। महिला कौन है और यहां कैसे पहुंची इसके बारे अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी

हालांकि यह सुसाइड है या फिर दोनों को मारने के बाद पेड़ से लटकाया गया है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

शवों को पीजीआई के शव गृह में रखवाया

पुलिस को पेड़ पर एक महिला व पुरुष के शवों के लटके होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को पेड़ से उतारा गया। इसके बाद दोनों के शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। यह मामला आत्महत्या का है या इनकी हत्या की गई है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat Death Today : सोनाली फौगााट का निधन, गोवा में आया हार्ट अटैक

यह भी पढ़ें : Amrita Hospital Faridabad : प्रधानमंत्री मोदी जनता को समर्पित करेंगे अमृता अस्पताल

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

34 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago