होम / Bulldozer Baba’s Visit To Sirsa : बुलडोजर बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के सिरसा आने से पहले निकाली बुलडोजर रैली

Bulldozer Baba’s Visit To Sirsa : बुलडोजर बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के सिरसा आने से पहले निकाली बुलडोजर रैली

• LAST UPDATED : May 19, 2024
  • 200 से ज्यादा बुलडोजरों पर भगवा झंडा लहराकर स्वागत में निकले भाजपा के कार्यकर्ता
  • बुलडोजर बाबा सिरसा आ रहे हैं और सिरसा वासियों को खूब भा रहे हैं

India News (इंडिया न्यूज), Bulldozer Baba’s Visit To Sirsa : उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिरसा आगमन से पहले गजब उत्साह का माहौल बना हुआ है।  47 डिग्री तापमान में भी योगी आदित्यनाथ को चाहने वाले और भाजपा के समर्थक 200 से ज्यादा बुलडोजरों पर भगवा ध्वज लगाकर सिरसा की सड़कों पर उतरे और सभी जिला वासियों को अनाज मंडी में आयोजित होने जा रही रैली में शामिल होने का न्योता दिया।

Bulldozer Baba’s Visit To Sirsa : अनोखे अंदाज में सिरसा वासियों ने बुलडोजर यात्रा निकाली

दरअसल तय कार्यक्रम के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसा अनाज मंडी में 20 मई, सोमवार को दोपहर 3 बजे डॉक्टर अशोक तंवर के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। योगी जी के स्वागत के लिए अद्भुत और अनोखे अंदाज में सिरसा वासियों ने बुलडोजर यात्रा निकाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और लगभग 350 बसों की व्यवस्था रैली में लोगों को लाने के लिए की गई है।  सिरसा लोकसभा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खास तौर पर महिलाएं योगी आदित्यनाथ को सुनना चाहती हैं।

उनकी भाषण शैली और उनकी साफगोई के कायल हैं लोग

लोगों की भावना और उत्साह को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने साढ़े 3 सौ बसों का इंतजाम किया है। जिनमें नरवाना, फतेहाबाद, रतिया,टोहाना, कालांवली, सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली और रानियां सभी विधानसभा क्षेत्र के गांव से लोग बड़ी संख्या में अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी अद्भुत उत्साह है। उनकी भाषण शैली और उनकी साफगोई के लोग कायल हैं। इस अद्भुत बुलडोजर यात्रा को सफल बनाने में सिरसा से विधायक गोपाल कांडा और उनके भाई और भाजपा नेता गोविंद कांडा का विशेष योगदान रहा।

बुलडोजर बाबा सिरसा आ रहे हैं और सिरसा वासियों को खूब भा रहे हैं

रैली को सफल बनाने के लिए कांड बंधुओं के साथ-साथ आदित्य देवीलाल, मीनू बेनीवाल, फतेहाबाद से विधायक दुड़ाराम, कालांवली से बालकौर सिंह, रतिया से लक्ष्मण नापा और नरवाना से रामनिवास सूरज खेड़ा पूरे जी जान से जुटे हुए हैं।

योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए जिस तरह से लोग उत्साहित हैं और जितनी बड़ी रैली की योजना भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है, उसको देखते हुए पूरा सिरसा लोकसभा क्षेत्र भगवामय होने को तैयार है। डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में ये रैली मिल का पत्थर साबित होने जा रही है।  बुलडोजर बाबा सिरसा आ रहे हैं और सिरसा वासियों को खूब भा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Ambala Rally : मोदी जी ने देश का जितना विकास किया, उतना किसी ने नहीं : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें :  Devendar Babli Supports Congress : जेजेपी विधायक और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने दिया कांग्रेस को समर्थन, कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के लिए करेंगे प्रचार 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox