होम / यमुना विवाद के चलते किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर

यमुना विवाद के चलते किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर

• LAST UPDATED : March 17, 2021

सोनीपत/सन्नी मलिक

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यमुना विवाद को बर्षों बीत गए हैं, लेकिन यमुना क्षेत्र के विवाद को लेकर अभी तक ना तो हरियाणा सरकार और ना ही उत्तर प्रदेश सरकार समाधान  निकाल नहीं पाई है, केवल दोनों प्रदेशों के किसान आपस में सीमा विवाद को लेकर लड़ते झगड़ते रहते हैं, और कई बड़ी वारदातें भी इस सीमा विवाद को लेकर हुई हैं, हरियाणा के सोनीपत जिले के खुरमपुर गांव के किसान ने विवाद से डरते हुए बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर बनवाया है, जिसको बनवाने में लगभग 5 लाख रुपये से ज्यादा का खर्चा आया है।

यमुना नदी समय समय पर अपना बहाव कभी उत्तर प्रदेश और कभी हरियाणा की तरह कर लेती है, जिसके चलते हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों में जमीनी विवाद को लेकर आपसी झगड़े होते रहते हैं, और इन झगड़ों में कई किसानों की जान भी चली जाती है, और अब हरियाणा के सोनीपत के गांव खुरमपुर किसानों ने अपनी जान बचाने के लिए और उत्तर प्रदेश के किसानों से किए गए हमले पर बचाव के लिए एक ऐसे ट्रैक्टर का निर्माण करवाया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाओगे, आप तस्वीरो में देख सकते हो कि यह ट्रैक्टर बुलेट प्रूफ है, इस पर ना तो लाठी और डंडों का असर होता है और ना गोलियों का असर यह बिल्कुल सुरक्षित रहता है, चाहे उस पर कितनी भी गोलियां क्यों ना बरसाई जाएं, अगर इस ट्रैक्टर की सुख सुविधा इसमे की बात की जाए तो इसमें एसी से लेकर हर चीज़ की सुविधा मौजूद है, खासकर सीसीटीवी की , क्योंकि अगर कोई वारदात किसानों के साथ होगी तो वो सीसीटीवी में कैद हो जाएगी।

हरियाणा के गांव खुरमपुर के किसानों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसानों का उनके साथ जमीनी विवाद को लेकर काफी लंबे समय से झगड़ा चला रहा है, और उत्तर प्रदेश के किसान पर हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर हमला कर देते हैं, और इसी के चलते अब उन्होंने बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर बनवाया है, और सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए अगर सरकार और प्रशासन इस पर ध्यान देगा तो उनके साथ कोई अन्य वारदातें नहीं होंगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox