प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Bumper Recruitments : हरियाणा में की जाएंगी बंपर भर्तियां

  • 11 हजार सिपाही, 5000 होमगार्ड सहित कई कर्मी होंगे भर्ती

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Bumper Recruitments : प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने होने जा रहे हैं। इससे पहले ही हरियाणा सरकार युवाओं को रिझाने के लिए बंपर भर्तियां निकालने जा रही रही है। अकेले पुलिस विभाग की बात करें तो इसमें 11000 पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें 5,000 सिपाही, आरबीआई (RBI) में 1000 जवान और SPO के 5 हजार पदों की भर्ती करने का प्रस्ताव दिया गया है। इतना ही नहीं, 5 हजार होमगार्ड जवानों की भी भर्ती की जाएगी।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सरकार को प्रस्ताव भेजा

वहीं इनके लिए डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को 1,200 जेबीटी की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। हरियाणा पुलिस की तरफ से सरकार को भेजे गए पत्र में बताया गया कि प्रदेश में इस वक़्त सिपाही के 15,541 पद रिक्त हैं।

यह भर्ती पहले से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए 6 हजार पदों से अलग होगी। इसी प्रकार डीजीपी ने 5 हजार स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लगाने क़े लिए मंजूरी की मांग की है। एसपीओ के लिए पूर्व सैनिकों को पुलिस में सेवा का मौका मिलता है. इससे पहले, हरियाणा सरकार ग्रुप सी के 21 हजार पदों को फिर से विज्ञापित कर चुकी है। सीईटी पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य है, इसके लिए युवाओं कों 8 जुलाई तक का वक़्त दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में इन कर्मियों की होगी भर्ती

  • इंटेंसिविस्ट                                          21
  • आईसीयू प्रशिक्षित स्टाफ नर्स व नर्सिंग सिस्टर 420
  • ओटी और एनेस्थीसिया तकनीशियन             105
  • ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (आईसीयू में प्रशिक्षित) 105
  • काउंसलर                                             21

यह भी पढ़ें : Ayushman Bharat Yojana : आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की राशि जल्द होगी जारी : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : Sanitation Workers Honorarium Increase : प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ौत्तरी

यह भी पढ़ें : Stilt Plus 4 Storey : हरियाणा में स्टिल्ट प्लस 4 मंजिल निर्माण को मंजूरी: जेपी दलाल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago