प्रदेश की बड़ी खबरें

Mahipal Dhanda : बीजेपी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि करके किसानों को राहत दी व उनकी आय बढ़ाई : महीपाल ढांडा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता था, जिससे कृषि संकट बढ़ता गया। बीजेपी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि करके किसानों को राहत दी और उनकी आय बढ़ाई। भाजपा सरकार जन हितैषी सरकार है। वह सोमवार को सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों और त्रिदेव की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने पसीना खुर्द रोज सिवाह सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

Mahipal Dhanda : हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे

भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि तीसरी बार पानीपत ग्रामीण विधानसभा में कमल खिलने जा रहा है। हलके की जनता से उनको भरपूर प्यार मिल रहा है। इसका कारण यही है कि जनता भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से खुश है। भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां देने का काम किया है। हम हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे, ताकि फल और सब्जियां उगाने वालों की सहायता हो। हम राज्य में बेहतर कृषि पद्धतियों के माध्यम से हल्दी और धनिया जैसे मसालों की खेती बढ़ाने के लिए एक मसाला विकास कार्यक्रम शुरू करेंगे।

श्री अन्न फसलों की ब्रांडिंग और प्रमोशन को प्राथमिकता देंगे

हम हरियाणा की बाजरा जैसे श्री अन्न फसलों की ब्रांडिंग और प्रमोशन को प्राथमिकता देंगे। हम दक्षिण हरियाणा में 10,000 एकड़ का विश्व स्तरीय अरावली जंगल सफारी पार्क स्थापित करेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट दें। ताकि बिना किसी भेदभाव के आगे भी विकास कार्य होता रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव दहिया, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, अमरेंद्र पांडे, सुदर्शन पराशर, अनिल बजाज, सुरेंद्र परुथी, नरेंद्र बिंझौल, कृष्ण आर्य व राजबीर आर्य अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Haryana Elections 2024: प्रियंका गांधी ने किया प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला, MSP का उठाया मुद्दा

Haryana Elections: राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा का हाथ थाम दिया एकजुटता का संदेश, देखें

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Rahul Gandhi : भाजपा के पास है निर्दलीयों और छोटे दलों का कंट्रोल, सावधानी से करें वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi : भाजपा सरकार की वजह से आज देश में…

6 mins ago

CM’s Taunt On Rahul’s Haryana Visit : राहुल गांधी टूरिस्ट की तरह हरियाणा में घूमने आए हैं, चले जाएंगे

हुडा 10 सालों पर भारी उनके 56 दिन- अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर…

22 mins ago

Haryana Elections: ‘हरियाणा का युवा बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसने वाला नहीं हैं’, राहुल गांधी का बड़ा बयान

India News Haryana, Haryana Elections: कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता…

34 mins ago

Assembly Election के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी : पानीपत से 1 करोड़ 97 लाख नकदी और 3500 लीटर अवैध शराब हुई जब्त 

निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद, एफएसटी व एसएसटी टीमें की कार्रवाई तेज India…

39 mins ago

Rao Inderjit Singh : यह चुनाव केवल विधानसभा का चुनाव नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा के मान सम्मान का चुनाव

भाजपा के10 वर्षों के शासनकाल में दक्षिणी हरियाणा में सबसे अधिक रोजगार एवं किसानों के…

50 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘औकात में रहें’….भाजपा प्रत्याशी लीलाराम का विवादित बयान आया सामने

India News Haryana, Haryana Assembly Election: कैथल विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर ने…

1 hour ago