प्रदेश की बड़ी खबरें

Cabinet Expansion : हरियाणा में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार

India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Expansion, चंडीगढ़ : भाजपा को पूरे देश में 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत मिली है, जिसके बाद हरियाणा में अब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। जी हां, हरियाणा में भी अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 10 माह बाद होने वाले चुनाव से पहले हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय से की भेंट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार शाम को अचानक गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। जिसके बाद से लगातार सुगबुगाहट है कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री और गवर्नर के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात चली। उल्लेखनीय है कि आगामी चुनाव समीकरण को साधने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में उनके बेटे भव्य बिश्नोई को भी शामिल किया जा सकता है वहीं, अनिल विज ने अभी तक अपनी नाराजगी छोड़ी नहीं। चर्चा है कि यदि दो तीन दिन में उनके विवाद का निपटारा नहीं हुआ तो वह स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ सकते हैं।

मुझे यकीन, सीएम करेंगे फैसला : अनिल विज

वहीं स्वास्थ्य विभाग में फाइलों के अटकने के मामले में अनिल विज ने कहा कि इस मामले में सीएम ने कहा है कि वह जल्द फैसला करेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री की बात पर यकीन है। ऐसे में एक बार फिर विज ने गेंद मुख्यमंत्री के पाले में डाल दी है। देखना है कि मुख्यमंत्री इस मामले में कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं। फिलहाल शीतकालीन सत्र से पहले विवाद को सुलझाने की कोशिशें की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : 19 Storey Government Building : हरियाणा की सबसे ऊंची 19 मंजिला सरकारी बिल्डिंग जींद में बनकर तैयार : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Haryanvi Artist Naveen Naru Arrest : रेप केस में कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

45 mins ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

3 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

12 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

13 hours ago