Cabinet Minister Manohar Lal : कैबिनेट मंत्री मनोहर शुक्रवार को पहुंचेंगे पानीपत, होगा भव्य स्वागत

27
Cabinet Minister Manohar Lal
कैबिनेट मंत्री मनोहर शुक्रवार को पहुंचेंगे पानीपत, होगा भव्य स्वागत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Manohar Lal : भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा,आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार शुक्रवार को प्रातः 9 बजे समालखा पहुंचेंगे, इसके बाद वे सिवाह और 10 बजे टोल टैक्स पर पहुंचेंगे।

यह जानकारी डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी। वहीं इस संबंध में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे सांसद एवं केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल का आगमन पानीपत में हो रहा है। मनोहर लाल का पानीपत पहुंचने पर तीन जगह भव्य स्वागत होगा। जिसमें सबसे पहले प्रातः 9 बजे बिजेंद्र आटा फार्म हाउस समालखा, 9:30 बजे कार्यकर्ता सिवाह गांव बस स्टैंड के सामने स्वागत करेंगे और 10 बजे कार्यकर्ता पानीपत टोल प्लाजा पर स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें : Gopal Kanda Met Union Minister Manohar Lal : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें : Ambala Domestic Airport : एयरपोर्ट पर 15 अगस्त से भर पाएंगे उड़ान : कमल गुप्ता