Adampur Bye Election 2022 : आज थम जाएगा प्रचार, 22 उम्मीदवार मैदान में डटे

इंडिया न्यूज, Haryana News (Adampur Bye Election 2022) : हरियाणा में चुनावी दौर चल रहा है और हर कोई अपनी पार्टी को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं प्रदेश के जिला हिसार के आदमपुर उप चुनाव पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

इस बार कांग्रेस, आप और भाजपा में टक्कर देखनी वाली होगी। इसी बीच आज आदमपुर चुनाव के लिए प्रचार शाम 6 बजे थम जाएगा। अंतिम दिन आज सीएम मनोहर लाल भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के समर्थन में आदमपुर में जनसभा करने जा रहे हैं। वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला भी अपने उम्मीदवार कुरडाराम को जिताने के लिए जनसभा करेंगे।

Adampur Bye Election 2022

अब केवल डोर-डू-डोर ही हो सकेगा प्रचार

आपको जानकारी दे दें कि आदमपुर उप चुनाव में 22 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। आज शाम को प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार 2 नवंबर को डोर-टू-डोर ही प्रचार करेंगे। जनसभा नहीं कर सकेंगे।

जानिये इतने हैं संवेदनशील पोलिंग बूथ

आदमपुर में 3 नवंबर को चुनाव हैं जिसको लेकर 1,71,473 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें से 91,805 पुरुष तथा 79,668 महिला मतदाता है। 180 बूथों पर सुबह 7 से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। बता दें कि क्षेत्र में 36 संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। उप चुनाव के बाद मतों की गणना 6 नवंबर को की जाएगी जिसको लेकर 14 टेबल लगाई जाएगी और 13 राउंड में मतों की गणना पूरी होगी।

ये भी पढ़ें : Adampur By-Election : भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी आदमपुर उपचुनाव : मनोहर लाल

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मोरबी का दौरा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sirsa Court ने हत्यारोपी को सुनाई उम्रकैद की सज़ा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Court : सिरसा की सेशन कोर्ट ने अक्टूबर 2021 के…

16 mins ago

Haryana Mahendragarh Election Result : … वो कौन थे जिन्होंने भाजपा के कंवर सिंह यादव की राह की आसान

जाट वोट में बंटवारा भी बना भाजपा की जीत का कारण राजपूत बाहुल्य गांवों में…

1 hour ago

Adampur Assembly में हुई बेटे भव्य बिश्नोई की हार के बाद रोने लगे पिता कुलदीप बिश्नोई

आदमपुर सीट पर 60 साल से था बिश्नोई परिवार का कब्जा नतीजों के बाद आज…

1 hour ago

Heroin Seized in Amritsar : खुफिया सूचना पर 3 तस्कर दबोचे, 5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख की ड्रग मनी की जब्त

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heroin Seized in Amritsar : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को…

2 hours ago

PM Modi Taunts Congress : कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए…, वर्चुअली संबोधित कर पीएम बोले

हरियाणा विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के एक दिन बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी…

2 hours ago

Mohan Lal Badoli: सीएम के चेहरे और शपथ को लेकर बोले बीजेपी अध्यक्ष, बताया कब होगी बैठक

भाजपा अपने अगले कदम को बहुत सोच-समझकर उठाने की योजना बना रही है। पार्टी के…

2 hours ago