प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Vidhan Sabha Election : अगले हफ्ते से जींद आएंगे भाजपा के आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, ‘बांगर की धरती’ से जाटलैंड को साधेंगे

  • एक सितंबर को सुबह 10 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में होगी जन आशीर्वाद रैली
  • भाजपा का बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास
  • जेजेपी के तीन विधायकों के साथ हरियाणा के कई बड़े राजनीतिक चेहरे भाजपा में शमिल होंगे
  • राजनीतिक दलों को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में भाजपा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Vidhan Sabha Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव में अगले सप्ताह से सियासी रंग और गहरा होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत के लिए बिसात बिछा दी है। हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। पिछले कई दिनों ने केंद्रीय मंत्री हरियाणा में कार्यक्रम कर रहे हैं।

अब राजनीति के बड़े खिलाड़ी हरियाणा के रण में उतरेंगे

युवाओं व महिलाओं का सम्मेलन किया, हाल ही में दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मनोहर लाल पहुंचे। सम्मेलनों में अच्छी-खासी हाजिरी से भाजपा उत्साहित है और अब राजनीति के बड़े खिलाड़ी हरियाणा के रण में उतरेंगे। राजनीतिक उठा पटक का दौर शुरू होने वाला है। कई पार्टियां नेताओं से खाली हो चुकी हैं और कई का नंबर है। भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में बड़े स्तर पर जन आशीर्वाद रैली करने जा रही है।

हरियाणा की राजनीति में बड़ा सरप्राइज देने जा रही है भाजपा

रैली में आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश का पूरा नेतृत्व जींद के एकलव्य मैदान से हुंकार भरेगा। भाजपा “बांगर की धरती” से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास करेगी और पार्टी के कई बड़े नेताओं के आने से यह बात भी पक्की हो जाती है कि इस बार हरियाणा विधानसभा का चुनाव पहले चुनावों से कई ज्यादा रोचक होने वाला है।

भाजपा द्वारा जींद में की जा रही इस रैली की आहट से ही दूसरे राजनीतिक दलों को पसीना आने लगा है। राजनीतिक दल नाराज चल रहे अपने नेताओं को मनाने में जुट गए हैं, क्योंकि एक सितंबर को भाजपा हरियाणा की राजनीति में बड़ा सरप्राइज देने जा रही है।

दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ चुके तीन विधायक तो इसी दिन भाजपा में शामिल होंगे

जींद मे होने वाली रैली मे दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ चुके तीन विधायक तो इसी दिन भाजपा में शामिल होंगे। इनके साथ-साथ हरियाणा के कई बड़े चेहरे भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही भाजपा के रणनीतिकारों और दिग्गजों ने इसकी तैयारी भी कर ली थी और अब इसे धरातल पर उतारा जाएगा।

जींद रैली में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, हरियाणा के मुख्यमंत्री और विधायक शामिल रहेंगे। भाजपा हरियाणा के दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका जींद रैली में देने जा रही है। इस रैली आयोजन को लेकर जिला टीम ने रैली स्थल का दौरा किया और रैली को सफल करने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई।

जींद की धरती से कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी महाभारत के अंतिम छोर जींद की धरती से कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। भाजपा जाट लैंड से कई बड़े राजनीतिक संदेश देने जा रही है। जींद विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की सेफ सीट मानी जाती है। यहां से पार्टी दो बार लगातार चुनाव जीत चुकी है। जींद के आसपास के क्षेत्र और अन्य विधानसभाएं जाट बाहुल्य मानी जाती हैं।

जींद की जन आशीर्वाद रैली में भाजपा ने “जाट लैंड” को साधने की पूरी तैयारी की है और हर कार्यकर्ता को काम पर लगाय हुआ है। यह भी तय है कि रैली से हरियाणा को नया मैसेज मिलेगा। भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ रैली को सफल करने के लिए धरातल पर काम कर रही है। पार्टी ने पूरी जिला टीम के साथ-साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी रैली में भीड़ लाने का काम दिया है।

नॉन स्टॉप चल रही भाजपा, हर वर्ग को लिया साथ

नॉन स्टॉप सीएम के नाम से मशहूर नायाब सिंह सैनी अब तक एक दर्जन से अधिक विधानसभा स्तर पर बड़ी-बड़ी सफल जनसभाएं कर चुके हैं। हर जनसभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा पूरे जोश व उत्साह में है।

नायाब सिंह सैनी युवाओं व महिलाओं के बड़े सम्मेलन भी कर चुके हैं। मंगलवार को रोहतक में एक साथ हजारों युवाओं व छात्र नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी गत दिनों कुरुक्षेत्र में दलितों का अच्छी खासी हाजिरी के साथ सम्मेलन कर चुके हैं। अब भाजपा “बांगर की धरती” से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास कर रही है।

President’s on Kolkata rape case : ‘अब बस बहुत हुआ, बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं’ 

Anil Vij Lashed Out At India Alliance : अखिलेश यादव एंड पार्टी को आलोचना करने के अलावा कोई काम नहीं आता 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

42 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago