इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Chaduni Press Conference भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता गुरनाम चढूनी ने मंगलवार (Mohali) को मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि आज देखा जा रहा है कि पंजाब का किसान आत्महत्या कर रहा है। शरबत जैसा पानी जहर बन गया और पानी पाताल में चला गया। चढूनी ने इस दौरान संबोधित करते हुए साफ कहा कि पंजाब में हमारा मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) से है। वह हमारे पंजाब के अनुकूल किसी भी तरह से नहीं है। ‘आप’ ने बड़े अमीरों को ही टिकटें वितरित की हैं। मोहाली में सबसे अमीर आदमी चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है। जब एमपी, एमएलए का इलाज फ्री है तो किसान का क्यों नहीं।
इस दौरा चढूनी ने यह भी कहा कि रंगला पंजाब अब कंगला पंजाब हो गया है। देश में 20 करोड़ लोगों को दो वक्त का खाना भी नहीं मिल पर रहा। सरकार अब किसान की जमीर मार रहे हैं। उन्होंने अपने पार्टी कार्यालय पर हमले के संबंध में कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। वे स्वयं हैरान हैं कि कार्यालय पर किसने हमला किया है।
Also Read: Punjab Election मैं यहां झूठे वादे करने नहीं आया : राहुल गांधी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…
व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का…
Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…