Chandigarh MC Election Results 2021 भाजपा को झटका, ‘आप’ ने जीती 14 सीटें

भाजपा को मिली 12 सीटें और कांग्रेस तीसरे स्थान पर
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Chandigarh MC Election Results 2021 चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में आई आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने अपना डंका बजा दिया है। ‘आप’ ने 35 सीटों में से 14 सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं भाजपा के खाते में 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है।

पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर (Chandigarh MC Election Results 2021)

चंडीगढ नगर निगम चुनाव में ‘आप’ का असर देखकर पंजाब चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा। बता दें कि यहां 35 वार्डों में निगम चुनाव हुए, जिसके लिए सोमवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई। जैसे ही मतों की गिनती शुरू हुई तो ‘आप’ ही सबसे आगे बढ़त में रही, सुबह से ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम में दबदबा बनाकर रखा। इसके बाद ‘आप’ ने भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी औरा एक के बाद एक सीट पर अपना कब्जा जमाया।

पूर्व मेयर भी नहीं बचा पाए सीट (Chandigarh MC Election Results 2021)

चुनाव में दो पूर्व मेयर देवेश मौदगिल व राजेश कालिया को हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को भी ‘आप’ प्रत्याशी बादल ने मात दे दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला भी चुनाव हार गए। इसके अलावा भाजपा की ओर से जीत के प्रबल दावेदार हीरा नेगी, सुनीता धवन चुनाव हार गई।

हर मतदाता का आभार : सिसोदिया (Chandigarh MC Election Results 2021)

जीत से गद्गद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘आप’ ने चंडीगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की जिसके लिए मैं हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

23 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

40 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

41 mins ago

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

1 hour ago