होम / Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election : भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के नए मेयर

Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election : भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के नए मेयर

• LAST UPDATED : January 17, 2023

इंडिया न्यूज, Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election : चंडीगढ़ नगर निगम के तीनों पदों पर भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है। आम आदमी पार्टी सिर्फ एक वोट से हारी है। मालूम रहे कि आज वोटिंग में कुल 29 मत पड़े जिसमें भाजपा की झोली में 15 और आप की झोली में 14 वोट आए। जिस कारण भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर नियुक्त हुए। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को सिर्फ 1 मत से हरा दिया। वहीं कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद आज गैरहाजिर रहे। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट नहीं डाला।

सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा जीती

वहीं सीनियर डिप्टी मेयर पद की बात करें तो उक्त पद पर भी भाजपा के सिर पर सेहरा सजा। इसमें भी कुल 29 वोट पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। ‘आप’ की तरुणा मेहता को 14 मत हासिल हुए। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के हरजीत सिंह ने आप की सुमन शर्मा को हरा दिया। उधर, कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। लेकिन वे लोगों के मुद्दों को उठाती रहेगी।

ये भी पढ़ें : Karnal : पिटबुल ने बच्चे को काटा तो लोगों ने कुत्ते को मार डाला

ये भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : मार्च 2020 के बाद आज सबसे कम आए केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox