Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election : भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के नए मेयर

इंडिया न्यूज, Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election : चंडीगढ़ नगर निगम के तीनों पदों पर भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है। आम आदमी पार्टी सिर्फ एक वोट से हारी है। मालूम रहे कि आज वोटिंग में कुल 29 मत पड़े जिसमें भाजपा की झोली में 15 और आप की झोली में 14 वोट आए। जिस कारण भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर नियुक्त हुए। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को सिर्फ 1 मत से हरा दिया। वहीं कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद आज गैरहाजिर रहे। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट नहीं डाला।

सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा जीती

वहीं सीनियर डिप्टी मेयर पद की बात करें तो उक्त पद पर भी भाजपा के सिर पर सेहरा सजा। इसमें भी कुल 29 वोट पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। ‘आप’ की तरुणा मेहता को 14 मत हासिल हुए। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के हरजीत सिंह ने आप की सुमन शर्मा को हरा दिया। उधर, कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। लेकिन वे लोगों के मुद्दों को उठाती रहेगी।

ये भी पढ़ें : Karnal : पिटबुल ने बच्चे को काटा तो लोगों ने कुत्ते को मार डाला

ये भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : मार्च 2020 के बाद आज सबसे कम आए केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Death News: आखिर कौन हैं शांतनु, जिन्हे पल-पल याद करते थे रतन टाटा? बुढ़ापे में बने सहारा

भारत की जानी-मानी हस्ती और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल…

19 mins ago

Dussehra 2024 : इस बार पंचकूला में जलेगा इतने फीट ऊंचा रावण…., लाखों रुपए किए गए खर्च

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dussehra 2024 : पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में…

33 mins ago

Haryana Crime News: हरियाणा में बदमाशों का कहर, महिला पर हुआ ऐसा हमला जिसे जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, पति पर लगाया आरोप

हरियाणा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। लगातार हरियाणा में अपराध…

1 hour ago

Election Result : नूंह हिंसा के आरोपी को बड़ा झटका, बिट्टू बजरंगी की जमानत हुई जब्त, जानिए कितने वोट मिले

फरीदाबाद-एनआईटी विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ा था चुनाव India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result…

1 hour ago