होम / Channi’s Taunt On Delhi CM केजरीवाल पहले दिल्ली में वादे पूरे करे

Channi’s Taunt On Delhi CM केजरीवाल पहले दिल्ली में वादे पूरे करे

• LAST UPDATED : December 4, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Channi’s Taunt On Delhi CM पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर आड़े हाथों लिया। चन्नी ने इस दौरान कहा कि आखिर केजरीवाल कौन हैं, कहां से आए हैं। वे दिल्ली से आकर पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि केजरवाल जो वादे पंजाब में कर रहे हैं, पहले उन्हें दिल्ली में पूरा करें।

जितना समय मिला, पंजाब की सेवा करुंगा (Channi’s Taunt On Delhi CM)

इस दौरान चन्नी ने साफ कहा कि मैं खिलाड़ी हूं, कप्तान नहीं। मैं खुद को मुख्यमंत्री की रेस में नहीं मानता। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना समय मिला है, वे पंजाब की भलाई के लिए काम करेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के बारे में चन्नी ने कहा कि सिद्धू उनके बड़े भाई समान हैं। दोनों यहां के लोगों की भलाई के लिए लगे हुए हैं।

Also Read: Kisan Movement Breaking आंदोलन खत्म होगा या नहीं, फैसला आज

केजरीवाल सत्ता के लालची (Channi’s Taunt On Delhi CM)

वहीं दिल्ली सीएम पर पंजाब मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालची हैं। ‘आप’ वाले यह समझ लें कि पंजाब के लोग किसी बाहरी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर राज करने की इजाजत नहीं देंगे। गंदी राजनीति कर पंजाब की सत्ता हथियाई नहीं जा सकती।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox