होम / Chaudhary Devi Lal Jayanti : भाजपा को हराने के लिए एकजुटता जरूरी : ओपी चौटाला

Chaudhary Devi Lal Jayanti : भाजपा को हराने के लिए एकजुटता जरूरी : ओपी चौटाला

• LAST UPDATED : September 26, 2023
  • मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : ओमप्रकाश चौटाला

India News (इंडिया न्यूज़), Chaudhary Devi Lal Jayanti, चंडीगढ़ : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ। मेरा आशीर्वाद हमेशा इसके साथ है और रहेगा। अगर यह कोई गलती करेगा तो मैं इसके कान खींच दूंगा।

’चौटाला ने यह बात कैथल अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 110वीं जयंती पर आयोजित ‘सम्मान दिवस’ रैली में कही। रैली में पहुंची लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि ‘मैं गांव का आदमी हूं, खेत से जुड़ा हुआ हूं, सभी के गम और खुशी में शरीक होता हूं और गांव-गांव घुमना मेरी आदत रही है।’

बुढ़ापा पेंशन 7000 रुपए करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने घोषणा की कि यदि इनेलो की सरकार बनती है तो वृद्धा पेंशन 7,000 रुपए की जाएगी। हर घर में एक महिला को मुफ्त सिलेंडर और 1100 रुपए दिए जाएंगे। हर बच्चे को निशुल्क शिक्षा देंगे। हर बच्चे को नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक उन्हें 21 हजार रुपया बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद नए स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो का राज बनाए दयो, सारे वादे पूरे कर द्यूंगा।

हमें नाइंसाफी के लिए एकजुट होना होगा : फारुख अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू से मुसलमान को और मुसलमान को हिंदू से कोई खतरा नहीं है। इसके पीछे नफरत की सियासत है। उन्होंने कहा इसलिए हमें नाइंसाफी के लिए एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार 3 कृषि कानून लाई। 700 से अधिक किसान शहीद हो गए। किसानों की एकता के आगे आखिरकार हुकूमत को झुकना पड़ा। उन्होंने नेताओं से कहा कि पहले अपने झगड़े भूल जाओ और फिर एकता की बात करो। कोई भी अकेले भाजपा को नहीं हरा सकता। एक-दूसरे से शिकायतों को करने के बजाय एक साथ मिलकर चलने की जरूरत है। जम्मू एंड कश्मीर में हार के डर से भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं करवा रही।

ये बोले सुखबीर सिंह बादल

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जो लीडरशिप देश के लिए, अपने लोगों के लिए जो चौ. देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल ने दी, उसका कोई तोड़ नहीं। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह, चौ. देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता गरीबों की आवाज थे और जब सत्ता से बाहर रहे तो आवाम के लिए संघर्ष किया।

वहीं तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ. ब्रायन ने भी संबोधित किया और कहा कि पश्चिमी बंगाल से उन्हें मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने एक विशेष संदेश देते हुए इस खास रैली में भेजा है। उन्होंने ममता बेनर्जी के हवाले से कहा कि तृणमुल कांग्रेस पूरी तरह से इनैलो के साथ है। ओ. ब्रायन ने कहा कि भाजपा जैसी जुमलेबाज सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हरियाणा के आवाम की चौधर को इनैलो ही वापस ला सकती है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने वीपी सिंह को प्रधानमंत्री, लालू यादव व मुलायम यादव को मुख्यमंत्री बनवाया। शरद यादव को केंद्रीय मंत्री बनवाया। त्यागी ने कहा कि कभी इनैलो, शिवसेना, जनता दल यूनाइटेड, अकाली दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा थे आज नहीं हैं। अब अधिकांश दल ‘इंडिया’ का हिस्सा है।

अभय चौटाला ने जताया लोगों का आभार

इनैलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचे लाखों लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने ‘लोकराज लोकलाज से चलता है’ नारा दिया और आज स्थिति यह है कि मौजूदा सरकार का न तो लोकराज में भरोसा है और ही लोकलाज में। उन्होंने कहा कि आज की भीड़ और परिवर्तन पदयात्रा ने मोहर लगा दी है कि हरियाणा एक बार फिर से परिवर्तन की भूमिका निभाएगा।

रैली में ये दिग्गज रहे मौजूद

इस रैली में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, जनता दल यूनाइटेड के महासचिव एवं इंडिया गठबंधन के रिसर्च कमेटी के सदस्य केसी त्यागी, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य डेरेक ओ. ब्रायन, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, एनसीपी नेता साहिल सिद्धकी, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंद्र सिंह भूंदड़ व प्रेम सिंह चंदुमाजरा सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें : Haryana Cyclothon Yatra : जन जागरण अभियान चलाकर नशा तस्करों को करना है धराशाई : मुख्यमंत्री

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox