मुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा खेल अकादमी’ बनाने का किया ऐलान

इंडिया न्यूज, Haryana News: पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के भव्य समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा खेल अकादमी बनाने की घोषणा की। जिसमें देश भर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए पंचकूला में एक होस्टल खोला जाएगा जिसमें 200 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके जरिए खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें खेल में पारंगत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया में हरियाणा के मेडल विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली ईनाम राशि को भी डबल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख, सिल्वर मेडल विजेता को 60 हजार और ब्रोंज मेडल लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपए मिलेंगे। केवल यही नहीं उन्होंने खेलों में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।

मनोहर लाल ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं का हरियाणा में आयोजन अत्यंत महत्व रखता है, क्योंकि इस समय खेल जगत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर हरियाणा की एक अलग पहचान है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई कि हम सब मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाने में सफल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के परिणाम से स्पष्ट है कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। इसलिए हमने राज्य में कुछ विशेष खेल केन्द्रों को विकसित करने की अपेक्षा गांव-गांव खेल को बढ़ावा देने का काम किया है। हम आगे भी हर खिलाड़ी को सब खेल सुविधाएं प्रदान करेंगे और हरियाणा को खेलों की नर्सरी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि आपने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी दक्षता, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया है। पदक विजेता खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कामना की कि जीत के इस सिलसिले को कायम रखते हुए आप अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर भी देश के गौरव को बढ़ाएं।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा को दी बधाई

इस अवसर पर केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के लिए हरियाणा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया में बने 12 नेशनल रिकॉर्ड बताते हैं कि आयोजन कितना सफल रहा है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक भारत का सबसे अच्छा ओलंपिक रहा है, हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने ही भारत को वहां गोल्ड दिलाया।

विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप में भी हम तीसरे नंबर पर रहे हैं। हरियाणा भारत का स्पोर्टिंग सुपर पावर है। हमारा प्रयास पारंपरिक खेलों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का है। खेलों में हरियाणा की उन्नति हुड्डा ने देश की नंबर 1 खिलाड़ी को हरा कर गेम जीता है।

राज्यपाल ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई 

समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2021 में देश भर से आए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों व जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स – 2021 के इस बड़े समागम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी पूरी टीम के साथ-साथ इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वालन्टिर्यस और कार्यकतार्ओं का धन्यवाद किया।

राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश का नाम रोशन हुआ और प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध हुई जिनका वे भविष्य में भी प्रयोग कर अपने खेल को और आगे बढ़ा सकेंगें। उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि इन खेलों में में अधिकतर लड़कियों ने भागीदारी की है। लड़कियों ने हर प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन ही नहीं बल्कि कई राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़े है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।

यह भी पढ़ें : देशभर में कोरोना केसों में उतार-चढ़ाव, आज इतने केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

39 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago