Chief Minister Announced गुरुग्राम के वजीराबाद में बनेगा राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर

Chief Minister Announced

खेल परिसर 11 एकड़ में होगा विकसित, 212 करोड़ रुपये आएगी लागत

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
गुरुग्राम के वजीराबाद गांव (Wazirabad Village) में भव्य खेल परिसर बनाया जाएगा, जिसका नाम पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेन्द्र सिंह (Rao Birender Singh) के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए पूरी की गई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर की।

11 एकड़ भूमि पर बनेगा खेल परिसर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद का यह खेल परिसर लगभग 11 एकड़ भूमि पर बनेगा और इस पर लगभग 212 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य खेल परिसर में मल्टीपर्पज हॉल, इंडोर गेम्स के लिए भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 18 खेलों की फैकल्टी यहां पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद का यह खेल परिसर खिलाड़ियों के लिए आधुनिकतम स्थान बनेगा जहां पर खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव वजीराबाद में चिन्हित राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर स्थल को देखने भी गए। वहां पर उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर ही खेल परिसर का नक्शा देखा और वहां उपलब्ध करवाई जाने वाली खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

Read More: Manohar Lal Gurugram Visit हरियाणा को दुनिया से जोड़ने का सेतु है गुरुग्राम

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

47 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

1 hour ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago